Site icon Gyanibaba: Latest News on Entertainment, Technology, Automobiles, Business and Health Tips

Bharat Mein Kitne Rajya Hain, उनका इतिहास और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य । Detailed Analysis

Bharat mein kitne rajya hain

भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और अपने भौगोलिक विशेषताओं के कारण यह सबसे अलग दिखता है। भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्याताओं में से एक है जिसे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रूप में देखा जाता है। 1947 की आजादी के बाद भारत में कई प्रकार के बदलाव देखे गए है, ये बदलाव संवैधानिक रूप, सामाजिक – आर्थिक प्रगति रूप में हैं।

भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और आजादी के बाद इतने बड़े देश को एक स्थान से, एक साथ चलाना आसान नहीं था, इसलिए इस देश को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया, क्या आप जानते हैं की भारत में कितने राज्य हैं और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? इतने बड़े क्षेत्रफल वाले देश को विभिन्न राज्यों में विभाजित करना भी आसान कार्य नहीं था इस लेख के माध्यम से Bharat mein kitne rajya hain के बारें में जानेंगे, परंतु राज्यों के बारें में जनाने से पहले उसके विभाजन के इतिहास के बारें में भी जानेंगे।

राज्यों के विभाजन का इतिहास

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र देश है और अगर बात की जाए Bharat mein kitne rajya hain तो वर्तमान समय में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत राज्यों का संघ (Union) है जिसका सिर्फ एक संविधान है एक राष्ट्रिय ध्वज है। भारत की आज़ादी से पहले भारत में कुल 565 रियासतें थी और 17 प्रांत थे, प्रान्तों पर अंग्रेजों का सीधा शासन था जबकि रियासतें पर अप्रत्यक्ष रूप से शासन था। भारत के राज्यों का विभाजन, भारत के संघ बनने से शुरू हुआ था, आए जानते हैं इसके बारें में –

भारत के राज्य और उनकी राजधानी

देश के कार्यभार को सुचारु रूप से चालने के लिए राज्यों का निर्माण किया गया है, प्रत्येक राज्य की खुद की राज्य सरकार होती है और प्रत्येक राज्य सरकार के तीन मुख्य अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका होते हैं। प्रत्येक राज्य का मुख्यमंत्री होता है तथा मुख्यमंत्री का चयन जनता के प्रतिनिधित्व (विधायकों) द्वारा होता है तथा मुख्यमंत्री का नियुक्तिकरण राज्यपाल द्वारा किया जाता है। आइये जानते हैं की Bharat mein kitne rajya hain

भारत के राज्य राज्यों की राजधानी  बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएँ
असमदिसपुरअसमिया
आंध्रप्रदेशहैदराबादतेलेगु
अरुणाचल प्रदेशइटानगरहिन्दी, अँग्रेजी और असमिया
गोवापणजीकोंकणी
गुजरातगांधीनगरगुजराती और हिन्दी
महाराष्ट्रमुंबईमराठी
बिहारपटनाभोजपुरी और हिन्दी
छत्तीसगढ़रायपुरछत्तीसगढ़ी
मध्यप्रदेशभोपालहिन्दी
झारखंडरांचीसंथाली, कुड़खु और हिन्दी
पंजाबचंडीगढ़पंजाबी
हरियाणाचंडीगढ़हरियाणवी और हिन्दी
हिमाचल प्रदेशशिमलाहिन्दी पहाड़ी
कर्नाटकबंगलोरकन्नड
केरलतिरुवनंतपुरममलयालम
राजस्थानजयपुरराजस्थानी और हिन्दी
मेघालयशिलांगगारो, ख़ासी और अँग्रेजी
मिजोरमआइज़ोलअँग्रेजी और मिज़ो
नागालैंडकोहिमाकोन्यक, अंगामी और अँग्रेजी
सिक्किमगंगटोकसिक्किमी, अँग्रेजी और हिन्दी
त्रिपुराअगरतलाबंगाली, कोक्बोरोक, अँग्रेजी
तमिलनाडुचेन्नईतमिल
तेलंगानाहैदराबादतेलेगु
उत्तरप्रदेशलखनऊहिन्दी
उत्तराखंड (उत्तरांचल)देहारादूनहिन्दी
पश्चिम बंगालकोलकाताबंगाली, संथाली, हिन्दी
ओड़ीशाभुवनेश्वरउड़िया
मणिपुरइम्फालमणिपुरी (मैते)

राज्यों से जुड़े हुए कुछ महत्तवपूर्ण तथ्य –

भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

क्षेत्रफल के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश राज्यों की तुलना में बहुत छोटे हैं तथा ये सांस्कृतिक, भौगोलिक, और आर्थिक रूप में भी राज्यों से भिन्न होते हैं इसलिए इन प्रदेशों का संचालन सीधे केंद्र सरकार द्वारा होता है। इन सभी प्रदेशों के लिए राष्ट्रपति द्वारा उपराज्यपाल नियुक्त किए जाते हैं। इन आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से दिल्ली और पॉण्डिचेरी केंद्र शासित प्रदेशों में विधान मण्डल है और ये अपनी सरकार बना सकते हैं। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भी दिल्ली और पॉण्डिचेरी की तरह है, इस प्रदेश में भी विधान मण्डल है और यहाँ सभी प्रशासनिक अधिकार राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच में बंटे हुये हैं।

भारत के केंद्र शासित प्रदेश  राजधानीबोली जाने वाली प्रमुख भाषाएँ
जम्मू और कश्मीरश्रीनगर (गर्मी) जम्मू (सर्दी)कश्मीरी (कॉशुर), हिन्दी, उर्दू, डोगरी, पंजाबी
लद्दाखलेहलद्दाखी, हिन्दी
दिल्लीनई दिल्लीहिन्दी
चंडीगढ़चंडीगढ़हिन्दी, पंजाबी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूहपोर्टब्लेयरहिन्दी
दमन और दीवदमनगुजराती और हिन्दी
पांडेचरीपांडेचरीतमिल
लक्षद्वीपकवरत्तीमलयालम, माहल, हिन्दी

केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े हुए कुछ महत्तवपूर्ण तथ्य –

यह भी पढ़ें- भारत की खोज किसने की?

निष्कर्ष

Bharat mein kitne rajya hain: भारत एक लोकतन्त्र, धर्मनिरपेक्ष देश है जहां विभिन्न – विभिन्न संस्कृति और धर्मों के लोग एक साथ समन्वय में खुशी – खुशी रहते हैं। भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इसे अन्य देशों से अलग करती है। इस देश के प्रत्येक राज्यों में विभिन्न – विभिन्न भाषाएँ और संस्कृति मिलेगी लेकिन वे सभी आपस में कहीं न कहीं जुड़ी हुई हैं। संवैधानिक आधार पर भारत में कुल 22 भाषाएँ बोली जाती और भारत की आधिकारिक भाषा हिन्दी है। इस लेख के माध्यम से हमने Bharat mein kitne rajya hain और उनकी राजधानी, भारत के गठन, राज्यों के विभाजन, इनसे जुड़े हुए कुछ महत्तवपूर्ण तथ्यों के बारें में जाना है।

FAQs

वर्तमान समय, 2022 में Bharat mein kitne rajya hain?

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। जम्मू कश्मीर से 370 आर्टिक्ल हटाने के बाद जम्मू और कश्मीर को दो हिस्सों – जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में बाँट दिया गया, इसके साथ – साथ इन दोनों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है और जनसंख्या के आधार पर उत्तरप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है और जनसंख्या के आधार पर सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है।

भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

Bharat mein kitne rajya hain जानने के साथ ही यह भी जान लें कि वर्तमान समय में भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, वे इस प्रकार हैं – जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार, दमन और दीव और दादर नागर हवेली, दिल्ली, पांडेचरी, चंडीगढ़ हैं।

Exit mobile version