दुनिया के सबसे ताकतबर पासपोर्ट , जानें भारत समेत दुनिया के अन्य देशों की क्या है स्थिति
दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है,
इसे पेश करने वाली साल 2022 में पासपोर्ट्स की रैंकिंग सामने आ गई है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 83वें स्थान पर है, जो अक्तूबर 2021 से सात स्थान ऊपर है।
भारत के पास अब बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच हासिल है।
आयरलैंड और पुर्तगाल पांचवे नंबर पर हैं, जो बिना किसी पूर्व वीजा के 187 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
इस सूची में जापान और सिंगापुर दोनों ने सूची में फिर से पहला स्थान हासिल किया। इन देशों के पासपोर्ट धारक 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
वहीं बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूके और यूएस कुछ छह देश सूची में छठी रैंक पर हैं।