Optical Fibre in Hindi

Optical Fibre in Hindi | ऑप्टिकल फाइबर क्या है? संपूर्ण जानकारी

इण्टरनेट हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन गया है। इसका इस्तेमाल दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है और प्रति व्यक्ति इण्टरनेट डाटा की खपत में तेजी से वृद्धि हो रही है। इण्टरनेट को हमारे सबके बीच पहुँचाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल किया जाता है। Optical Fibre ने टेलीकाम सेक्टर में एक क्रांति ला दी है और डाटा ट्रांसमिशन को सुगम किया है। आज Optical Fibre in Hindi के इस आर्टिकल में हम जानेंगें कि Optical Fibre Kya Hai, इसकी परिभाषा, प्रयोग, फायदे, नुकसान व अन्य महत्वपूर्ण बातों को जानेंगे।

ऑप्टिकल फाइबर क्या है? Optical Fibre in Hindi

ऑप्टिकल फाइबर एक पतला, लचीला और पारदर्शी फाइबर है, जो कि Silica या प्लास्टिक से बना होता है। Optical Fibre का उपयोग डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए किया जाता है। यह एक प्लास्टिक के तार के अंदर होता है जिसे Patch Cord कहते हैं।

ऑप्टिकल फाइबर से लेजर और लाइट High Speed में ट्रैवल करती है जो अपने साथ डाटा लेकर चलती है। इसकी स्पीड लगभग तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकेण्ड होती है। यह Total Internal Reflection के सिद्धान्त पर कार्य करता है। इसकी मोटाई (Diameter) इंसान के बाल से थोड़ी अधिक होती है।

Optical Fibre में Signals कम loss के साथ अधिक दूरी तय करते हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल केबल की अपेक्षा अधिक बैंडविथ (Higher Bandwidth) होती है जिससे इनके द्वारा लंबी दूरी तक Transmission किया जाता है। ऑप्टिकल फाइबर की कीमत अन्य तारों के मुकाबले काफी अधिक होती है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है, काम, प्रकार, उदाहरण: Operating System Kya Hai [2023]

Optical Fibre Definition – ऑप्टिकल फाइबर की परिभाषा

ऑप्टिकल फाइबर लाइट के माध्यम से डाटा ट्रांसमिशन के लिए बने होते हैं। इनमें सिग्नल लाॅस कम होता है और ये लंबी दूरी तक आसानी से कम्युनिकेशन कर पाते हैं। इनमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस का प्रभाव भी नही पड़ता है।

ऑप्टिकल फाइबर के प्रकार – Types of Optical Fibre

Types of Optical Fibre

ऑप्टिकल फाइबर के प्रकार अपवर्तक सूचकांक (Refractive Index), मैटेरियल और प्रकाश के प्रसार के तरीके पर निर्भर करते हैं। अपवर्तक सूचकांक (Refractive Index) के आधार पर ऑप्टिकल फाइबर दो प्रकार का होता है-

  1. Step Index Fibre (स्टेप इंडेक्स फाइबर) – यह ऐसा ऑप्टिकल फाइबर है जिसमें कोर के अंदर का Refractive Index एक समान रहता है।
  2. Graded Index Fibre (ग्रेडेड इंडेक्स फाइबर) – इस ऑप्टिकल फाइबर में कोर के अंदर का Refractive Index लगातार तेजी से बदलता रहता है।

मैटेरियल के आधार पर ऑप्टिकल फाइबर दो प्रकार का होता है-

  1. Plastic Optical Fibres (प्लास्टिक आप्टिकल फाइबर)– प्लास्टिक से बने ऑप्टिकल फाइबर को प्लास्टिक आप्टिकल फाइबर कहते हैं।
  2. Glass Fibres (ग्लास फाइबर) – ग्लास (कांच) अथवा सिलिका से बना ऑप्टिकल फाइबर ग्लास फाइबर होता है।

प्रकाश के प्रसार (mode of propagation of light) के आधार पर ऑप्टिकल फाइबर दो प्रकार का होता है-

  1. Single Mode Fibre (सिंगल मोड फाइबर) – इसका इस्तेमाल लम्बी दूरी तक डाटा ट्रांसमिशन करने के लिए किया जाता है। इसका Diameter कम होता है, अतः यह लाइट के केवल एक मोड को ले जा सकता है। इसकी बैंडविथ ज्यादा होती है। इसे मोनो मोड, यूनी-मोड ऑप्टिकल फाइबर कहा जाता है।
  2. Multimode Fibre (मल्टीमोड फाइबर) – यह छोटी दूरी के डाटा ट्रांसमिशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका Diameter बड़ा होता है, इसलिए यह एक साथ प्रकाश के कई सारे मोड को लेकर चल सकता है। इसकी बैंडविथ सिंगल मोड फाइबर की तुलना में कम होती है।

ऑप्टिकल फाइबर के फायदे – Advantages of Optical Fibre

Advantages of Optical Fibre

ऑप्टिकल फाइबर ने टेलीकाम और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया है। आइये डिस्कस करते हैं Advantages of Optical Fibre in hindi-

  1. Lightweight (हल्का)- ऑप्टिकल फाइबर काफी हल्का, पतला, लचीला होता है, जिसके कारण यह काफी अच्छे से कार्य करता है।
  2. Speed (गति)- Optical Fibre से डेटा प्रकाश की गति से ट्रैवल करता है जो लगभग तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकेण्ड है। यह काफी तेज है।
  3. High Bandwidth (हाई बैंडविथ)- अधिक बैंडविथ का मतलब डाटा ट्रांसफर रेट में बढ़ोत्तरी, जो कि सामान्य केबल की तुलना में 10 से 100 गुना अधिक तक हो सकता है।
  4. कम Signal Loss- ऑप्टिकल फाइबर से लेजर तथा प्रकाश गुजरता है, जिसकी स्पीड काफी होती है। जिसकी वजह से Signal Loss कम होता है।
  5. Electromagnetic Resistant- Optical Fibre पूरी तरह से कुचालक (Insulator) के बने होते हैं, इसलिए इन पर इलैक्ट्रोमैग्नेटिक क्षेत्र का प्रभाव नही पड़ता है।
  6. सुरक्षित- इसमें बिजली की जगह लाइट का प्रयोग होता है अतः शार्ट सर्किट जैसे खतरों से यह सुरक्षित रहता है।

ऑप्टिकल फाइबर के नुकसान – Disadvantages of Optical Fibre

जहाँ एक ओर ऑप्टिकल फाइबर के कई फायदे हैं वहीं दूसरी ओर इसकी कई नुकसान भी है। तो चलिए डिस्कस करते हैं Disadvantages of Optical Fibre in hindi-

  1. यह काॅपर की केबल के मुकाबले काफी महँगा होता है।
  2. साधारण काॅपर केबल की तुलना में यह नाजुक होता है तो थोड़ा सा भी गलत पकड़ने, खीचने, या गंदा करने पर खराब हो जाता है।
  3. ऑप्टिकल फाइबर को बिछाना और इंस्टाल करना काफी मुश्किल कार्य है। रोड के नीचे बिछे केबल पर कोई मरम्मत कार्य होने पर कट लगना, डैमेज हो जाना आम बात है।
  4. डैमेज, रिपेयर, और मेंटिनेंश के लिए इंजीनियर्स की टीम लगती है। यह काफी मुश्किल कार्य है।
  5. ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल करने के लिए एक आर्किटेक्चर बना होता है, जिसमें काफी महँगी मशीने, एडवांस टेक्नोलाॅजी का प्रयोग किया जाता है। आम आदमी के लिए यह केबल किसी काम के नही है।

Uses of Optical Fibre – ऑप्टिकल फाइबर के उपयोग

अगर बात की जाये Uses of Optical Fibre की तो इसके कई प्रमुख उपयोग है जो इस प्रकार है-

  1. Defense जैसे आर्मी, एअर फोर्स, नेवी आदि में प्राइवेट व सुरक्षित डाटा ट्रांसफर के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  2. चिकित्सा के क्षेत्र में, सर्जिकल लेजर, माइक्रोस्कोप लेजर, बायोमेडिकल लेजर, एंडोस्कोप लेजर जैसे मेडिकल डिवाइसों को बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।
  3. ब्राडकास्टिग में हाई बैंडविथ की वजह से इसका उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है।
  4. Telecom Industry में 4G, 5G जैसी टेक्नोलाॅजी और इण्टरनेट का व्यापक प्रयोग ऑप्टिकल फाइबर के द्वारा ही संभव हो पाया है।
  5. MRI मशीन में लाइट को ट्रांसमिट करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
  6. सजावट के कार्यों, जैसे क्रिसमस ट्री सजाना, घर सजाना आदि में भी इसका प्रयोग होता है।

ऑप्टिकल फाइबर और कोएक्सियल केबल में क्या अंतर है?

Optical Fibre vs Coaxial Cable in Hindi

तो चलिए समझते हैं Optical Fibre vs Coaxial Cable in Hindi में क्या अंतर है-

KeyOptical FibreCoaxial Cable
मैटेरियलग्लास अथवा प्लास्टिकप्लास्टिक और काॅपर केबल
कीमतऑप्टिकल फाइबर ज्यादा कीमती है, इनकी इंस्टालेशन भी मंहगी है।कोएक्सियल केबल कम कीमती होते हैं, इनकी इंस्टालेशन भी कम कीमती होती है।
वजनकाफी हल्केवजनदार
Bandwidthकमज्यादा
Diameterकाफी कम, इंसानों के एक बाल जितनी लगभगज्यादा
ट्रांसमिशन टाइपयह डाटा या सिग्नल्स को लाइट के फार्म में ट्रांसमिट करता है।यह डाटा या सिग्नल्स को इलेक्ट्रिक सिग्नल के फार्म में ट्रांसमिट करता है।
Efficiencyऑप्टिकल फाइबर काफी ज्यादा Efficient होते हैं। इनमें सिग्नल लाॅस भी कम होता है।कोएक्सियल केबल कम Efficient होते हैं।
इंस्टालेशनऑप्टिकल फाइबर की इंस्टालेशन काफी ज्यादा कठिन होती है।कोएक्सियल केबल की इंस्टालेशन, ऑप्टिकल फाइबर की तुलना में काफी आसान होती है।

Conclusion- Optical Fibre in Hindi

आशा करता हूँ आपको Optical Fibre in Hindi का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसमें हमने आपके साथ Optical fibre definition, uses of optical fibre, advantages of optical fibre, disadvantages of optical fibre आदि की जानकारी साझा की। इस ज्ञानवर्धक पोस्ट को घर-परिवार के सदस्यो या दोस्तों को भेजे जिन्हे Optical fibre kya hai की जानकारी अभी तक नही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *