पर्यावरण पर निबन्ध (Essay on Environment) [10 Lines]

  1. पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दो, परि + आवरण, से हुआ है जिसका अर्थ है, हमारे चारो ओर का वातावरण।
  2. प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  3. हवा, पानी, मिट्टी, प्रकाश, पेड़, पौधे तथा समस्त जैविक तथा अजैविक घटक पर्यावरण में ही उपस्थित है।
  4. प्रदूषण, वनों की कटाई, अधिक जनसंख्या, संसाधनो का अत्यधिक उपयोग आदि पर्यावरण को क्षति पहुँचा रहे है।
  5. वर्तमान समय में, औद्योगिक विकास के परिणाम स्वरूप मानव निर्मित प्रदूषण प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ रहा है।
  6. कुछ भौतिक जरूरतो तथा जीवन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए मनुष्य प्राकृतिक संसाधनो का अत्यधिक दोहन कर रहा है।
  7. स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण मनुष्य तथा अन्य जीव जन्तुओं के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक है।
  8. पर्यावरण पारिस्थितिकी तंन्त्र तथा कई जीवों के जीवन चक्र में संतुलन रखता है।
  9. पर्यावरण बचाव के लिए वृक्षारोपण करना, कचड़ा नही फैलाना, वाहनो का सीमित प्रयोग करना चाहिए
  10. पर्यावरण की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, इसके प्रति लोगो को जागरूक भी करना चाहिए।

पर्यावरण पर निबन्ध (Essay on Environment) [250 Words]

पर्यावरण पर निबन्ध (Essay on Environment) [250 Words]
image source : www.unsplash.com

पर्यावरण और उसका महत्व

हमारे चारो ओर का वातावरण जिसमें सभी जैविक- अजैविक घटक, प्राकृतिक तथा मानवनिर्मित वस्तुएं आदि उपस्थित है, पर्यावरण कहलाता है। पर्यावरण से ही धरती पर जीवन संभव है। मनुष्य तथा अन्य जीव जन्तुओं के लिए आवश्यक हवा, पानी, प्रकाश, मिट्टी, जंगल, गर्मी आदि पर्यावरण से ही प्राप्त होता है। मनुष्य के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए पर्यावरण का स्वच्छ तथा समृद्ध होना आवश्यक है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इसके महत्व को समझाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण प्रदूषण तथा इसके लाभ

मनुष्यों का तेजी से विकसित होना, नये अविष्कार करना तथा उनके क्रियाकलाप दिन प्रतिदिन पर्यावरण को अत्यधिक क्षति पहुँचा रहें है। विशेषतौर पर युध्द अभ्यास, न्यूक्लियर पावर, संसाधनों का अत्यधिक दोहन, प्रदूषण पर्यावरण को बर्बाद कर रहें है।

पर्यावरण से हमें अनगिनत फायदे है जिन्हे हम ताउम्र अदा नहीं कर सकते। वन और पौधे हानिकारक गैस जैसे कार्बन डाई आक्साइड को अवशोषित करते है, ये पानी को साफ करते है तथा बाढ़ आदि के खतरे को कम करते है। पर्यावरण में उपस्थित प्रकाश ऊर्जा का एक स्त्रोत है जो गर्मी, ऊर्जा, प्रकाश, विटामिन आदि कई आवश्यक चीजो की पूर्ती करता है।

पर्यावरण बचाव तथा निष्कर्ष

पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, एक ही वस्तु का कई बार प्रयोग करना चाहिए तथा उससे फिर किसी अन्य उपयोग मे लाना चाहिए। पालिथीन का प्रयोग तत्काल रूप से बन्द कर देना चाहिए, ये पर्यावरण के सबसे बड़े दुश्मन हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या पर भी रोक लगाने की जरूरत है।

पर्यावरण के प्रति हमें जिम्मेदार और जवाबदेह होना होगा। लोगो को जागरूक करने की भी जरूरत है। एक सकारात्मक सोच और निश्चय के साथ, हम लोग ही बदलाव ला सकते है।

पर्यावरण पर निबन्ध (Essay on Environment) [500 Words]

पर्यावरण पर निबन्ध (Essay on Environment) [500 Words]
image source : www.unsplash.com

प्रस्तावना- पर्यावरण और मनुष्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है। हमारे चारो ओर का वातावरण ही पर्यावरण है और यह हमें सभी प्रकार के प्राकृतिक संसाधन आसानी से प्रदान करता है जिनके बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है। पूरे ब्रम्हांड में धरती ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है। प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 

पर्यावरण का अर्थ

पर्यावरण दो शब्दो से मिलकर बना है- परि + आवरण, जिसका मतलब है हमारे चारो ओर का वातावरण जिससे हम घिरे हुए हैं। पेड़- पौधे, हवा, पानी, जानवर, मनुष्य और अन्य जैविक तथा अजैविक पदार्थ आदि मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं। पर्यावरण से हमें जल, वायु, प्रकाश, गर्मी आदि अनेकों संसधान बड़ी ही सहजता से प्राप्त होते हैं। पर्यावरण किसी भी जीव के लिए अति आवश्यक है, प्रकृति ने हमें एक स्वच्छ और खूबसूरत पर्यावरण प्रदान किया है।

पर्यावरण का महत्व

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत अत्यधिक महत्व है, क्योंकि प्रथ्वी पर जीवन पर्यावरण से ही संभव है। हम पर्यावरण के वास्तिवक मूल्य का अदांजा नही लगा सकते है। यह हमारे जीवन के लिए आवश्यक सभी वस्तुएं, सभी प्राणियों को समान रूप से बिना किसी भेदभाव के, मुहैया कराता है। यह पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखता है तथा प्रथ्वी पर विभिन्न जीवन चक्रों को बनाए रखता है।

पर्यावरण हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है।

पर्यावरण पर मानव गतिविधियों का प्रभाव

प्रथ्वी पर मनुष्यों के द्वारा की जा रही गतिवधियों का पर्यावरण पर असर पड़ता है। गाड़ियों से निकलने वाला धुँआ, आवाज, फैक्ट्रयों से निकलने वाला कचरा, धुआँ, मोबाइल टावर की रेडियोएक्टिव तरंगे आदि मनुष्यो द्वारी की जा रही गतिविधियाँ है जिससे दिन प्रतिदिन पर्यावरणीय आपदाएं बढ़ती जा रही है जैसे- अम्लीय वर्षा, जलवायु परिवर्तन, ओजोन लेयर का पतला होना, पेड़ो की कटाई, हानिकारक कचड़ा उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण, जनसंख्या वृध्दि आदि।

पर्यावरण प्रदूषण के कारण

प्रकृति ने हमें एक स्वच्छ पर्यावरण दिया था पर हमने इसके महत्व को नही समझा, हम इसे दूषित करने मे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यह हमारे भविष्य के लिए बहुत हानिकारक है और हमारे अस्तित्व को समाप्त करने मे सक्षम है।

पर्यावरण प्रदूषण के कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित हैं-

  • जनसंख्या में वृध्दि, हमारे संसाधन सीमित है पर मांग असीमित है इससे मांग और आपूर्ति में असंतुलन बढ़ता है।
  • प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन।
  • वनों एवं पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई।
  • प्रदूषण

पर्यावरण सुरक्षा

पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व हम सब का है, प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किये गये बड़े अथवा छोटे कार्य पर्यावरण को सुरक्षित रखने में काफी मदद कर सकते हैं। हम अकेले या संगठन बनाकर कार्य कर सकते है तथा प्रकृति में फैल रहे कचरे को कम करना, पालिथीन का प्रयोग न करना, बैटरी वाहनों का प्रयोग करना आदि कुछ कार्य कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – Essay On Pollution In Hindi

उपसंहार

मनुष्य भोजन से लेकर दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली हर एक वस्तु के लिए पर्यावरण पर पूर्णतया निर्भर है। आधुनिक टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करके हमने कई अविष्कार किये है जो मनुष्यों के जीवन को आसान बनाते है परन्तु यही अविष्कार हमारे पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान भी पहुँचा रहे हैं। अतः एक स्वस्थ और संतुलित पारिस्थतिकी तन्त्र के लिए मनुष्य को अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

Essay on Environment: FAQs

पर्यावरण के बारे में निबंध कैसे लिखें?

पर्यावरण के बारें में निबंध लिखने के लिए आप शुरूआत भूमिका बनाने से कर सकते है जैसे पर्यावरण क्या है, यह क्यों जरूरी है। इसके बाद कुछ महत्वपूर्ण विषय जैसे पर्यावरण प्रदूषण, इसे सुरक्षित कैसे रखा जाए इस बारे में बताकर अंत में निष्कर्ष लिखें।

पर्यावरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है निबंध?

पर्यावरण की मदद से ही विभिन्न प्राणी, जीव- जन्तु आदि अपना भोजन पाते है और वे शरीर के लिए जरूरी हवा, पानी जैसी चीजें भी पर्यावरण से ही प्राप्त करते हैं।

पर्यावरण का क्या अर्थ है?

पर्यावरण दो शब्दों परि तथा आवरण से मिलकर बना हुआ है जिसका अर्थ है चारों ओर से घेरे हुए अर्थात वह प्राकृतिक चीजें जो हमारे आस पास है जैसे हवा, पानी, नदियाँ, पहाड़ आदि पर्यावरण का हिस्सा है।

पर्यावरण के बारे में क्या लिखें?

पर्यावरण क्या है, यह आम लोगों तथा जीव जन्तुओ के लिए क्यों आवश्यक है। इसे प्रदूषण से कैसे बचाएं आदि बातें पर्यावरण के बारें में लिखी जा सकती हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करना है तथा उसे सुरक्षित रखने में मदद करना है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *