Bharat Ki Sabse Unchi Choti Kaun

Bharat Ki Sabse Unchi Choti Kaun Si Hai | शीर्ष 10 भारत की सबसे ऊँची चोटियाँ

Bharat Ki Sabse Unchi Choti

Bharat Ki Sabse Unchi Choti Kaun Si Hai? इस प्रश्न के उत्तर में अधिकतर लोगों को संशय रहता है क्योंकि इसके बारें में अलग-अलग जानकारियाँ उपलब्ध हैं। जैव विविधताओं से परिपूर्ण भारत देश अपने प्राकृतिक भूभाग से दुनियाँ में एक विशिष्ट पहचान रखता है। भारत के कई ऊँचे-ऊँचे पहाड़ दुनियाँ की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणियों में से एक हैं। भारत के उत्तर में स्थित विशाल हिमालय देश की सबसे प्रसिद्ध और ऊँची पर्वत शृंखला है।

Bharat Ki Sabse Unchi Choti: कंचनजंगा

कंचनजंगा की चोटी bharat ki sabse unchi choti है जिसकी समुद्र तल से ऊँचाई 8586 मीटर (28,169 फीट) है। यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। सिक्किम राज्य में स्थित कंचनजंगा ग्रेट हिमालयन रेंज की चोटी है जो कई प्रकार के जीव जन्तुओं का घऱ भी है। इसे “बर्फ के पाँच खजाने” के नाम से भी जाना जाता है।

शीर्ष 10 Bharat Ki Sabse Unchi Choti Kaun Si Hai

1. कंचनजंगा चोटी

हिमालय पर्वत श्रंखला में अवस्थित कंचनजंगा चोटी भारत की सबसे ऊँची तथा दुनियाँ की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई 8586 मीटर है। इसे ‘five treasures of snow’ के नाम से भी जाना जाता है और यह भारत नेपाल सीमा पर स्थित है। कंचनजंगा चोटी को नेपाल में कुम्भकरण लंगूर के नाम से जाता है। माउण्ट एवरेस्ट (8848 मीटर) और K2 (8611 मीटर), कंचनजंगा से ऊँची पर्वत चोटियाँ हैं।

2. नंदा देवी चोटी

नंदा देवी चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 7816 मीटर है और यह पर्वत चोटी पूरी तरह से भारत में स्थित है। नंदा देवी भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है जिसमें सबसे अधिक ऊँचाई पर पाई जाने वाली वनस्पतियाँ और जीव- जन्तु पाये जाते हैं। नंदा देवी उत्तराखंड के गढवाल हिमालय क्षेत्र और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के क्षेत्रों में स्थित है।

3. कामेट चोटी

कामेट चोटी उत्तराखण्ड के गढवाल क्षेत्र के जास्कर पर्वत श्रंखला की सबसे ऊँची चोटी है और भारत की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह तिब्बती पठार के पास स्थित है और इस चोटी तक पहुँचना अन्य चोटियाँ की तरह सुलभ नहीं है। कामेट चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 7756 मीटर है।

4. साल्टोरो कांगड़ी चोटी

साल्टोरो कांगड़ी चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 7742 मीटर है जो इसे भारत की चौथी सबसे ऊँची पर्वत चोटी बनाता है। यह सियाचिन ग्लेशियर के पास स्थित है। साल्टोरी, काराकोरम की एक उप- श्रेणी है। साल्टोरो कांगड़ी चोटी को दुनियाँ की 31वीं सबसे ऊँची स्वतंत्र पर्वत के रूप में जाना जाता है।

5. सासेर कांगड़ी चोटी

सासेर कांगड़ी चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 7672 मीटर है और यह चोटी जम्मू- कश्मीर राज्य में स्थित है। यह चोटी पाँच राजसी पर्वत चोटियों का एक समूह है। यह भारत की पाँचवी और दुनियाँ की 35वीं सबसे ऊँची चोटी है। सासेर कांगड़ी चोटी काराकोरम पर्वतमाला पर स्थित है।

6. ममस्तोंग कांगड़ी चोटी

7516 मीटर ऊँची ममस्तोंग कांगड़ी चोटी सियाचीन ग्लेशियर के सुदूर क्षेत्र में स्थित है। यह दुनियाँ की 48वीं सबसे ऊँची चोटी है जिस पर पहली बार 13 सितम्बर 1984 को चढाई की गयी थी। यह उत्तर-पूर्व के रिमो पर्वत और काराकोरम दर्रा के उत्तर पूर्व में स्थित है, जो मध्य एशिया का अति- महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है।

7. रीमो – Bharat Ki Sabse Unchi Choti

रीमो चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 7385 मीटर है और यह चोटी रिमो ग्रेट काराकोरम पर्वत श्रंखला का हिस्सा है। यह भारत की सातवीं और दुनियाँ की 71वीं सबसे ऊँची चोटी है।

8. हरदौल चोटी

हरदौल चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 7151 मीटर है जो कि छोटी पिथौरागढ़ जिले के मिलम घाटी में स्थित है। हरदौल चोटी को “भगवान का मंदिर” के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत की आठवीं सबसे ऊँची चोटी है। हरदौल उत्तराखण्ड के कुमाऊँ हिमालय की प्रमुख चोटियों में जानी जाती है जो कि पिथौरागढ़ की मिलम घाटी पर स्थित है।

9. चौखंबा चोटी

यह गंगोत्री समूह का एक हिस्सा है जिसमें कुल चार चोटियाँ शामिल हैं। इनमें से सबसे ऊँची चोटी चौखंबा है जिसकी समुद्र तल से ऊँचाई 7138 मीटर है। चौखंबा उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित है। चार चोटियों के मिलकर एक बनने की वजह से इसका नाम चौखंबा रखा गया है।

10. त्रिशूल (Bharat Ki Sabse Unchi Choti)

त्रिशूल चोटी का नाम हिन्दू देवता भगवान शिव के अस्त्र के नाम पर आधारित है। इस चोटी की समुद्र तल से ऊँचाई 7120 मीटर है और उत्तराखंड के कुमाऊँ जिले में स्थित तीन पर्वत चोटियों में से एक है। इसके पास ही नंदा देवी अभ्यारण्य स्थित है।

भारत की 10 सबसे ऊँची पर्वत चोटी

पर्वत चोटीऊँचाईस्थित
कंचनजंगा चोटी8586सिक्किम
नंदा देवी चोटी7816उत्तराखण्ड
कामेट चोटी7756उत्तराखण्ड
साल्टोरो कांगड़ी चोटी7742कारकोरम पर्वत श्रेणी
सासेर कांगड़ी चोटी7672जम्मू कश्मीर
ममस्तोंग कांगड़ी चोटी7516लद्दाख
रीमो चोटी7385काराकोरम पर्वत श्रंखला
हरदौल चोटी7151उत्तराखण्ड
चौखंबा चोटी7138उत्तराखंड
त्रिशूल चोटी7120उत्तराखंड

ये भी पढ़े – भारत की सबसे लंबी नदी

Conclusion

आशा करता हूँ आपको bharat ki sabse unchi choti kaun si hai पर आधारित यह लेख पसंद आया होगा। इस प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। अतः आप इस जानकारी पूर्ण लेख को छात्र- छात्राओं के साथ जरूर शेयर करें। bharat ki sabse unchi choti से सम्बन्धित किसी प्रश्न अथवा सुझाव के लिए हमसे सम्पर्क करे या कमेंट करें।

Bharat Ki Sabse Unchi Choti Kaun Si Hai: FAQs

भारत की सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है?

भारत की सबसे ऊँची चोटी का नाम कंचनजंगा है, जिसकी समुद्र तल से ऊँचाई 8586 मीटर है। यह सिक्किम राज्य में स्थित है।

क्या k2 और कंचनजंगा एक ही है?

नहीं, कंचनजंगा और k2 दो अलग- अलग चोटियाँ है। k2 POK में स्थित है जबकि कंचनजंगा सिक्किम में स्थित है। k2 की ऊँचाई 8611 मीटर है और कंचनजंगा की ऊँचाई 8586 मीटर है।

कंचनजंगा पर सबसे पहले किसने चढ़ाई की?

जो ब्राउन और जार्ज बैंड ने 25 मई 1955 को पहली बार कंचनजंगा की चढ़ाई की थी।

गॉडविन ऑस्टिन कहाँ स्थित है?

गाॅडविन ऑस्टिन, K2 पर्वत चोटी का ही दूसरा नाम है। यह POK में स्थित दुनियाँ की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।

विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है?

विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउण्ट एवरेस्ट है जिसकी समुद्र तल से ऊँचाई 8848 मीटर है।

Similar Posts