सुकन्या समृद्धि योजना | Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) 2023

देश में बालिकाओं की दयनीय स्थिति को ध्यान में रखकर सरकार ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरूआत की है। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा (Higher Education) प्रदान करना, उनकी शादी में मदद करना तथा उन्हे आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। यह स्कीम (Scheme) केवल बालिकाओं के लिए ही है, ऐसी स्कीम बालिकाओं के जन्म को बढ़ावा देने का भी कार्य करती है। 

बेटियों का भविष्य उज्ज्वल एवं सुरक्षित बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी सुकन्या समृद्धि योजना में बालिकाओं को उच्च शिक्षा, शादी आदि में आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह एक बचत योजना (Saving Scheme) है, जिस पर इनकम टैक्स में छूट के लाभ के साथ ब्याज की दर अधिक है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी विस्तृत रूप से जानने को मिलेगी।

सुकन्या समृद्धि योजनाः एक नजर में

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
मुख्य योजनाबेटी बचाओ बेटी पढाओ
लाभार्थीबालिकाएं (0 से 10 वर्ष आयु की)
एक परिवार से कुल लाभार्थी अधिकतम 2
निवेश धनराशिप्रतिवर्ष निवेश धनराशिन्यूनतम 250 रूपयेअधिकतम 1.5 लाख रूपये
योजना की समय अवधिनिवेश का समय- 15 वर्षमैच्योरिटी का समय- 21 वर्ष

Table of Contents

सुकन्या समृद्धि खाता कहाँ से खुलवाएं?

सुकन्या समृद्धि खाता कहाँ से खुलवाएं?
image source: unsplash

सुकन्या समृद्धि खाते मुख्यतः डाक खाने (Post Office) से खुलवाये जाते है तथा इसकी किस्त का भुगतान भी पोस्ट आफिस से ही किया जाता है। इसके साथ-साथ ही सभी सरकारी बैंको से भी इस योजना के तहत खाते खुलवाए जा सकते है।

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने हेतु पात्रता

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने हेतु पात्रता
image source: unsplash

सुकन्या समृद्धि योजना केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गयी एक बचत स्कीम है इससे बालिकाओं को आर्थिक रूप से मदद मिलती है। सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने हेतु आपके पास निम्न पात्रता होनी चाहिए।

  • यह खाता सिर्फ बालिकाओं के लिए है।
  • बालिका की उम्र 0 से 10 के बीच होनी चाहिए।
  • एक बालिका के एक से अधिक सुकन्या अकाउंट नही खोले जा सकते है।
  • कम से कम 250 रूपये प्रतिवर्ष जमा करना होगा।
  • इस योजना के तहत आपको 15 वर्ष तक प्रीमियम की राशि भरनी होगी, तथा परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है। यानि कि आप खाता खुलवाने के 21 वर्ष बाद पैसे निकाल सकते है। हालाकिं बालिका की उम्र 18 वर्ष हो जाने के बाद उसकी उच्च शिक्षा व अन्य जरूरी कार्यों के लिए आप 50% पैसे निकाल सकते है।

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप अपनी लड़की का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाना चाहते है तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक रूप से होने चाहिए।

  • खाता खुलवाने वाली बालिका की फोटो
  • माता/ पिता का आधार नम्बर
  • माता/ पिता का पैन कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • KYC दस्तावेज जैसे- पहचान पत्र आदि।

सुकन्या समृद्धि योजना के पैसे कैसे जमा किये जाए?

सुकन्या समृद्धि योजना के पैसे कैसे जमा किये जाए?
image source: unsplash

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपके द्वारा निर्धारित की गयी धनराशि प्रतिमाह आप किस्तों में 15 वर्षों तक जमा करते है। यह धनराशि आप साल में एक बार की किस्त बनवा कर भी जमा कर सकते है। सुकन्या योजना की किस्त आप निम्न तरीकों से जमा कर सकते है।

  • बैंक अथवा पोस्ट आफिस में जाकर नगद भुगतान/ चेक/ डिमांड ड्राफ्ट
  • आनलाइन (ई- ट्रांसफर)

सुकन्या समृद्धि योजना के मुख्य लाभ

इस योजना में किये गये निवेश का लाभ लड़की की शादी और उसकी पढ़ाई में किया जा सकता है। इस योजना से किये गये निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रूपये तक की टैक्स में छूट मिलती है। 

  • 5 लाख रूपये तक का टैक्स बेनिफिट
  • अधिक ब्याज दर (वर्तमान में 7.6% का इन्टरेस्ट रेट)
  • अकाउंट को ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • गारंटीड रिटर्न्स (कोई रिस्क नहीं, चूकिं यह सरकारी योजना है)
  • अपने बजट के हिसाब से निवेश कर सकते हैं।
  • चक्रवृद्धि ब्याज 

सुकन्या समृद्धि खाता कौन खुलवा सकता है?

सुकन्या समृद्धि खाता कौन खुलवा सकता है?
image source: pixabay

सुकन्या समृद्धि खाता सिर्फ 10 साल से कम आयु की लड़कियो का खुल सकता है और प्रत्येक परिवार से मात्र 2 लड़कियाँ ही इस योजना का लाभ उठा सकती है। अगर किसी की बेटियाँ जुडवाँ पैदा हुई है तो वह एक ही गिनी जाएगी परन्तु लाभ दोनो को अलग अलग मिलेगा। जो व्यक्ति अपनी बेटी की पढ़ाई अथवा शादी के लिए पैसा इकट्ठा करना चाहते है, वह सभी लोग इस योजना के अंतर्गत अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते है। 

सुकन्या समृद्धि खाता अवधि/ मैच्योरिटी पीरियड

एक खाते में धनराशि जमा अधिकतम 15 वर्षों तक की जा सकती है, उसके पश्चात उसमें आप पैसा जमा नही कर सकते है, जबकि जमा धनराशि पर आपको ब्याज मिलता रहेगा। इस खाते की मैच्योरिटी पीरियड बालिका के 21 वर्ष की आयु पूरा होने या 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी होने तक होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना लोन | Sukanya Samriddhi Loan

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के जरिये लोन तथा सब्सिडी दी जाती है परन्तु सुकन्या समृद्धि योजना द्वारा दिया जाने वाला लोन अन्य लोन की तरह नही होता है। इस योजना के तहत यदि अभिभावक की बेटी 18 वर्ष की उम्र पार कर चुकी है तो उसके अभिभावको द्वारा योजना के खाते से 50% रकम की निकासी की जा सकती है। सुकन्या समृद्धि खाते से की गयी धनराशि की निकासी का इस्तेमाल बालिकाओं की शादी, उच्च शिक्षा और उनकी बेहतरी के लिए किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि खाते में कितना पैसा जमा किया जा सकता है?

सुकन्या समृद्धि खाते में कितना पैसा जमा किया जा सकता है?
image source: unsplash

सुकन्या समृद्धि खाता 250 रूपये से खुलवाया जा सकता है और एक वर्ष में कम से कम 250 रूपये जमा करना होता है तथा अधिकतम 1.5 लाख रूपये ही एक वर्ष में जमा किये जा सकते है। यह धनराशि 50 रूपये के गुणज मे कुछ भी हो सकती है। योजना शुरूआत के समय प्रतिवर्ष जमाराशि 1000 रूपये थी।

सुकन्या समृद्धि खाता डिफाल्ट कैसे हो जाता है?

खाता खुलवाने के बाद प्रतिमाह अथवा वर्ष की एक निश्चित धनराशि की किसत् बंध जाती है, यह आपको हर महीने अपने बैंक या डाक खाने में जमा करनी होती है। आप घर बैठे आनलाइन भी किस्त की भरपाई कर सकते है। यदि किसी वर्ष कम से कम 250 रूपये नही जमा किये गये तो अकाउंट डिफाल्ट हो जाता है। हालाकिं 15 वर्ष की अवधि के भीतर 250 + 50 रूपये का फाइन भरके इसे दोबारा चालु किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट कब तक चलेगा?

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोले जाने के बाद यह बालिका के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चालू रखा जा सकता है। आप इसे अधिक समय तक भी चला सकते है जबतक बालिका की शादी नहीं हो जाती है।

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर
image source: pixabay

यदि आप किसी स्कीम में निवेश कर रहे है तो उसके लाभ का अंदाजा उस निवेश में हुई बढ़ोत्तरी से लगाया जा सकता है। इस बात को हम नीचे दिये गये एक उदाहरण से समझेंगे।

उदाहरणः माना एक बालिका का जन्म वर्ष 2022 में हुआ और उसी वर्ष उसके अभिभावकों नें बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा दिया। यह खाता 21 साल बाद मैच्योर होगा, जब खाते में जमा कुल राशि लड़की को मिलेगी।

माना, प्रतिमाह जमा किस्त – 5000

वार्षिक निवेश- 60,000

15 वर्ष में निवेश- 9,00,000

प्रतिवर्ष ब्याज दर- 8% (माना)

21 साल के अंत में कुल धनराशि- 28,37,000 

सुकन्या समृद्धि योजना का कान्टेक्ट नम्बर

सुकन्या समृद्धि योजना से सम्बन्धित कोई जानकारी (Information) प्राप्त करनी है या कोई सवाल है, तो सरकार के द्वारा इसके लिए एक कान्टेक्ट नम्बर जारी किया गया है जो कि एक टोल फ्री नम्बर (Toll Free Number) है- 18002666868

Conclusion

दोस्तो, आशा करता हूँ आपको सुकन्या समृध्दि खाता खुलवाने में कोई समस्या नहीं आयी होगी। इस महत्वपूर्ण जानकारी को जरूरतमंद लोगो के साथ जरूर साझा (Share) करें तथा अपने विचार अथवा सवाल कमेंट बाक्स में लिखें।

Sukanya Samriddhi Yojana: FAQs

सुकन्या योजना क्या है इसके बारे में बताइए?

सुकन्या योजना देश की लड़कियों को समृद्ध करने को एक बचत योजना है। इस योजना में 0 से 10 वर्ष की बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं।

सुकन्या योजना का लाभ कैसे मिलता है?

सुकन्या योजना में आपको अपनी बेटी के नाम पर खाता खुलवाने के बाद 15 वर्षों तक 1 हजार से 1.5 लाख रूपये साालना जमा करना होता है। इस खाते से पैसा तभी निकाला जा सकता है जब बेटी की उम्र 21 वर्ष हो जाए। नियमों के अनुसार, बेटी के 18 वर्ष पूरे करने पर आधी रकम निकाली जा सकती है।

सुकन्या योजना कितने साल की होती है?

सुकन्या योजना खाता खुलने के बाद 15 वर्षो तक चलती है। निवेश किया गया पैसा ब्याज सहित बेटी की उम्र 21 वर्ष पूरी होने पर निकाला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा 2022?

अगर बेटी अभी पैदा हुई है और आप 1000 रूपये प्रति महीने जमा करना शुरू कर देते हैं तो साल में 12000 रूपये जमा हो जाएगे और 15 वर्षों में 180000 जमा हो जाएगें। बेटी की उम्र 21 होने तक इस पर 3,47,445 रूपये ब्याज मिलाकर कुल 5,27,445 रूपये मिलेंगे।

क्या सुकन्या योजना पर ऋण लिया जा सकता है?

सुकन्या योजना पर ऋण नहीं लिया जा सकता है। एक बार पैसा जमा करने पर 18 वर्ष की आयु पर आधा और 21 वर्ष की आयु पर पूरा पैसा निकाला जा सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *