Post Office Me Account Kaise Khole (पोस्ट ऑफिस में खाता कैसे खोले)

भारतीय Post Office में खाता खुलवाना बहुत आसान हैं। सरकार अपनी कई योजनाओं को लोगों तक पोस्ट ऑफिस के खातों के माध्यम से पहुंचा रही है। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में आप जानेंगे post office me account kaise khole। 

Post Office Me Account kaise Khole – खाता खोलने के लिए पात्रता का मानदंड

  • कोई भी भारतीय नागरिक जो 18 वर्ष या उससे ऊपर का है, वह अपना Post Office Me khata खुलवा सकता हैं।
  • कोई भी नाबालिग (भारतीय नागरिक) जिसकी उम्र 10 वर्ष से ऊपर है, वे आसानी से पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खुलवा सकते है।  
  • जो व्यक्ति (भारतीय नागरिक) मानसिक रूप से अस्वस्थ या कमजोर है, उन्हें भी पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने की अनुमति है। 
  • पोस्ट ऑफिस में आप सुरक्षा खाते, सामूहिक खाते, अधिकारी क्षमता वाले खाते, और संस्थागत खाते, नहीं खोल सकते है|

Post Office Me Account Kaise Khole (खाता खोलने में क्या क्या लगता है)?

Post office me account kaise khole documents ki सूचि- 

  • आधार कार्ड (Aadhar Card) 
  • मतदाता प्रमाण पत्र (Voter ID Card) 
  • फोटो के साथ राशन कार्ड (Ration Card) 
  • आप चाहे तो अपने पासपोर्ट, ड्राइवरी लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा दिया गया पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप चाहे तो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, या यूनिवर्सिटी से मिले प्रमाण पत्र का भी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो | 

Post Office Me Account Kaise Khole?

post-office-me-account-kaise-khole
img source: canva

पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खोलना आसान है। कोई भी बालिग और नाबालिग व्यक्ति अपना खाता पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकता है | 

  • Post Office Me Account kaise khole -खाता खोलने के लिए सबसे पहले पोस्ट ऑफिस अकाउंट ओपनिंग फॉर्म चाहिए।  आप इसे ऑनलाइन या फिर पोस्ट ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी पूछी गयी है उसे सही से भरे। फिर KYC दस्तावेजों के साथ अपने फॉर्म को अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जमा करवा दे।
  • फिर जितनी भी राशि आप जमा करना चाहते हैं, उसका भुगतान करके अपना खाता खुलवा सकते हैं।
  • भारत में सीनियर सिटीजन्स के लिए पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खोलने के लिए एक अलग आवेदन फॉर्म दिया जाता है।

Online Post Office Me Account Kaise Khole?

  • Android के playstore पर जाकर IPPB Mobile Banking App  को डाउनलोड करें। 
  • डाउनलोड करने के बाद app पर sign up करें और app खोले। 
  • App में ‘Open Account’ पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद अपने PAN और आधार कार्ड की डिटेल्स दिए गए फील्ड में भरें और आगे बढ़े ।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP  मैसेज आएगा।  
  • OTP के फील्ड में OTP नंबर भरे और बाकी की जानकारी भरे। 
  • जब आप सारी जानकारी भरकर सबमिट कर देंगे तो आपका पोस्ट ऑफिस सेविंग आकउंट खुल जायेगा।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के फायदे

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के फायदे
img source: canva
  • (post office me account kaise khole)बचत खाता शुरुआत में नगद धनराशि देकर आसानी से खोला जा सकता है |
  • अगर आप बिना चेक के पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खोलना चाहते है, तो उसके लिए आप कम से कम 50 रूपए मेंटनेंस बैलेंस के रूप में रख सकते है |
  • आप कभी भी अपने पोस्ट ऑफिस खाते को बंद कर सकते है। 
  • अगर आपने बिना चेक के खाता खुलवाया है, तो 500 रूपए की न्यूनतम फीस खाते में जमा करके चेक की सुविधा प्राप्त कर सकते है |
  • 10 वर्ष से ऊपर वाले नाबालिग पोस्ट ऑफिस खाताधारक अपने खाता खुद संचालित कर सकते है। 
  • आपके पोस्ट ऑफिस खाते में जमा राशि पर 10 हजार रुपये तक का ब्याज कर मुक्त है |
  • अपना बचत खाता एक पोस्ट ऑफिस से किसी दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर करवा सकते है |
  • अपने खाते को एक्टिव रखने के लिए आपको हर तीन साल में कम से कम एक बार पैसे निकलना या जमा करना आवश्यक है। 
  • आप कभी भी अपने बचत (saving) खाते को संयुक्त (joint) खाते में परिवर्तित कर सकते है |
  • सीबीएस पोस्ट ऑफिस के जरिये आप पइलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पैसा आराम से जमा कर सकते है या निकाल सकते है |
  • बचत खाते में आप ATM से भी पैसे का लेनदेन कर सकते है |

पोस्ट ऑफिस में कितने प्रकार के खाते खोले जाते हैं?

पोस्ट ऑफिस में कितने प्रकार के खाते खोले जाते हैं?
img source: canva

Post Office Me Account Kaise Khole – पोस्ट ऑफिस में निवेश के लिए सरकार कई प्रकार के खातों की सुविधा प्रदान करती है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते है। 

पोस्ट ऑफिस बचत अकाउंट (सेविंग अकाउंट)

  • पोस्ट ऑफिस में केवल एक ही बचत अकाउंट खोल सकते है। 
  • आप एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में अपने बचत अकाउंट ट्रांसफर कर सकते है। 
  • वार्षिक ब्याज़ दर 4% है और सभी बचत बैंक खातों पर रु.10000/- तक के ब्याज पर कर की छूट दी गई है। 
  • खाता खोलने वक़्त नामांकन जरुरी है। 
  • 18 वर्ष के ऊपर हो जाने पर, नाबालिग खाताधारक को नया खाता खोलने का फॉर्म और अपने नाम के केवाईसी डाक्यूमेंट्स को संबंधित पोस्ट office में जमा करना होगा।

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉज़िट (RD) अकाउंट 

  • ये एक मासिक निवेश योजना है जिस पर अभी 5.8% की दर पर वार्षिक ब्याज़ मिलता है (ब्याज दर हर तीन महीने में बदलती है) और इसकी अवधि 5 वर्ष की है। 
  • इसमें कितने भी खाते खोले जा सकते हैं।
  • प्रतिमाह निवेश की न्यूनतम राशि 100 रुपये है या 10 के गुणांक में कोई भी राशि। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। 
  • दो व्यस्क मिलकर संयुक्त (joint) अकाउंट भी खोल सकते हैं(3 व्यस्क तक)। 
  • 10 वर्ष की उम्र या उसके ऊपर के नाबालिग की ओर से अभिभावक एक या एक से ज्यादा अकाउंट खोल सकते हैं। 
  • RD अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रान्सफर किया जा सकता है। 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट (Post Office Time Deposit)

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट में निवेश के लिए अवधि के अनुसार अलग अलग विकल्प हैं 

अवधि                 दर

1 वर्षीय खाता           5.5%

2 वर्षीय खाता           5.5%

3 वर्षीय खाता           5.5%

5 वर्षीय खाता          6.7% 

  • निवेश करने की न्यूनतम सीमा 1000 रु. हैं या रु.100 के गुणकों में कोई भी राशि। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
  • एकल (single) ओर संयुक्त (joint) दोनों प्रकार के अकाउंट खोले जा सकते हैं। 
  • 10 वर्ष से ऊपर के नाबालिग भी निवेश कर सकते हैं। 
  • ब्याज वार्षिक रूप से मिलेगा, maturity के बाद अगर जमा राशि नहीं निकाली जाती है तो maturity date के बाद खाताधारक को कोई ब्याज राशि नहीं दी जाएगी। 
  • अकाउंट को पूरे भारत में एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रान्सफर कर सकते है। 
  • जिस तारीख पर राशि जमा की गयी, उस तारीख के 6 महीने पुरे होने तक आप कोई भी राशि निकाल नहीं निकाल सकते ।

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS)

  • खाते की न्यूनतम जमा राशि रु.1000 है और उसके बाद 1000 रुपये के गुणक मे। 
  • आप एकल (single) या संयुक्त (joint) खाता खोल सकते है।  
  • 10 साल से ऊपर का नाबालिग भी अपने नाम पर खाता खोल सकता है ।
  • एकल खाते में जमा करने की अधिकतम राशि रु. 4.50 लाख और संयुक्त खाते में रु. 9 लाख हैं।
  • ब्याज खाता खोलने की तारीख से एक महीना पूरा होने पर व maturity date तक देय होगा।
  • नाबालिग की ओर से खोले गए खाते की सीमा अभिभावक के हिस्से से अलग होगी।
  • संयुक्त खाते में सभी धारकों की निवेश में बराबर की हिस्सेदारी होगी।

किसान विकास पत्र (KVP)

  • किसान विकास पत्र (KVP) में 6.9% कंपाउंड ब्याज़ दर है।निवेश की गई राशि 124 माह में दुगनी हो जाती है, यानि की 10 वर्ष एवं 4 माह में। 
  • इसमें न्यूनतम जमा राशि रु.1000 है या रु.100 के गुणकों में कोई भी राशि। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है ।
  • इसमें सर्टिफिकेट को आसानी से किसी भी तीसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर किया जा सकता है। 
  • मूल राशि जमा करने की तारीख से 2.5 वर्ष बाद आप पैसे वापस निकाल सकते हैं। 
  • निवेश की गई मुख्य राशि पर टैक्स नहीं लगता है। पर उस राशि पर जो ब्याज आता है, उस पर टैक्स लग सकता है।

Post Office me Account Kaise Khole – वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

  • इसे 60 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति खोल सकता है। 
  • इसका फायदा 55 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के रिटायर्ड सिविल कर्मचारी ले सकते है अगर वे सेवानिवृत्ति के लाभ की मिलने के 1 महीने के भीतर इस योजना में निवेश करें। 
  • 50 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त रक्षा कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा सकते है अगर वे सेवानिवृत्ति के लाभ मिलने के 1 महीने के भीतर निवेश करें ।
  • अकेले या पति या पत्नी के साथ मिलकर एक से ज्यादा अकाउंट खोल सकते है।
  • इसमें न्यूनतम सीमा राशि 1000 रुपये है या रु.1000 के गुणक मे। अधिकतम सीमा राशि 15 लाख रुपये है ।
  • अभी का वार्षिक ब्याज दर 7.4% है जिसका लाभ हर तिमाही यानि की 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर को मिलता है। 
  • खाते की खोलने की तिथि से 5 साल बाद खाता बंद किया जा सकता है। 
  • यदि खाता 1 वर्ष से पहले बंद किया जाता है तो तो इस पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा मिलेगा। 
  • यदि खाता खोलने की तारीख से 1 साल बाद और 2 साल से पहले बंद किया जाता है तो, मूल जमा राशि में से 1.5% राशि काट ली जाएगी। 
  • यदि खाता खोलने के तारीख से 2 साल बाद लेकिन 5 साल पहले बंद किया जाता है तो तो मूल जमा राशि में से 1% राशि काट ली जाएगी।  
  • योजना की अवधि पूरी होने के बाद, maturity  date से आप इसको तीन सालों तक और बढ़ा सकते है। 

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF)

  • PPF 15 वर्ष वाली निवेश योजना है। वर्तमान में वार्षिक ब्याज 7.1% की compound interest रेट से मिल रहा है । 
  • इसमें उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। 
  • न्युनत्तम राशि रु. 500 है और अधिकतम राशि 1,50,000  है। 
  • निवेश की गई राशि एक ही बार में या किश्तों में जमा की जा सकती ह। किशते 12 से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • केवल एकल खाते ही खोल सकते हैं। 
  • 15 वर्ष पूरी होने के बाद आप अपने PPF को 5 वर्ष और बढ़ा  सकते हैं । इसके बाद आप हर पाँच साल में इसे बढ़ा सकते हैं। 

राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC – National Savings Certificate)

  • NSC की अवधि पाँच साल की होती है और ब्याज़ दर  6.8% है। जिस पर हर छह महीने में कंपाउंड interest लगता है।  ये राशि योजना के maturity  period  पूरे होने के बाद ही मिलता है।
  • आप एकल अकाउंट या किसी नाबालिग के नाम पर भी खाता  खोल सकते हैं। 
  • NSC को आप लोन के लिए गारंटी के रूप में उपयोग कर सकते है। 
  • आप अपने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट (Post Office Me account Kaise Khole)

  • सुकन्या समृद्धि योजना में 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के नाम पर अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है। 
  • इस अकाउंट को बच्चियों को फायदा दिलाने के लिए बनाया गया है। इसकी वार्षिक कंपाउंड interest रेट 7.6% है। 
  • एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि रु. 250 और अधिकतम राशि रु. 1,50,000 है।  और बाद में रू. 50 के गुणाक में जमा कर सकते हैं। 
  • इस खाते में आपको 15 साल तक हर साल न्यूनतम राशि जमा करनी होगी जिस पर हर साल ब्याज लगता रहेगा।
  • इस योजना के तहत हर साल 1.5 लाख तक टैक्स की छूट दी जाएगी। 
  • खाता बेटी के 21 वर्ष पूरा होने पर ही mature होगा। बेटी की शादी अगर 18 वर्ष के बाद और 21 वर्ष से पहले होती है तो शादी की तारीख के बाद खाता बंद हो जायेगा।  लड़की के NRI  बनने पर भी खाता बंद कर दिया जाएगा। 
  • खाता बंद होने के बाद सारे पैसे ब्याज़ समेत निकले जा सकते है। 

निष्कर्ष: Post Office Me Account Kaise Khole

अब आप जान गए होंगे की Post Office Me Account Kaise Khole। भारत सरकार अब पोस्ट ऑफिसेस में कई तरह की सुविधाएं प्रदान कर रही है। और डाक घर में अपना एक खाता खोलकर आप इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते है।  हमें उम्मीद है हमारा ये आर्टिकल आपको आपका पोस्ट ऑफिस अकाउंट खोलने में मददगार साबित होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *