ई श्रम कार्ड

E-Shram Card Apply Online Registration

कोरोना महामारी एवं लाॅकडाउन के बाद से लोगो के आय के साधन लगभग खत्म ही हो गये। करोड़ो लोगो ने अपनी नौकरियां खोई, जिसका सीधा असर उनके रहन सहन पर पड़ा, इससे देश की हालत भी काफी बिगड़ सी गयी। सरकार ने लोगो की मदद के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं लांच की, इनमें से ही एक है – ई श्रम कार्ड (E-Shram Card Apply Online)। सरकार E-Shram Card धारकों को 500 रूपये प्रति महीने की किस्त के साथ ही अन्य कई लाभ दे रही है। अगर आपका e  shram card बन चुका है तो आप भी दिये गये तरीकों से किस्त की धनराशि व अन्य लाभ E-Shram Card apply online Status से चेक कर सकते हैं।

E-Shram Card Apply Online

e-shram-card-apply-online

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को समृद्ध बनाने तथा उन्हें सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से केन्द्रीय स्तर पर डाटा इकट्ठा करने के लिए E – Shram Card योजना की शुरूआत वर्ष 2021 में की। यह योजना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भारत के बेरोजगार तथा असंगठित मजदूरो को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान करेगी।  ई – श्रम कार्ड योजना के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के लगभग 27 करोड़ से अधिक श्रमिकों का ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिनमें से सर्वाधिक लाभार्थी उत्तर प्रदेश (8 करोड़ से ज्यादा) से हैं।

e – shram card yojana 2022 का लाभ लेने के इच्छुक नागरिकों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in  पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आपने अभी तक e – shram card योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप नीचे दिये गयी स्टेप्स के माध्यम से ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते है साथ ही E-Shram Card Apply Online Card Status भी चेक कर सकते हैं।

आप ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन तथा E-Shram Card Apply Online (Self Registration) सिर्फ ई-श्रम पोर्टल पर कर सकते हैं, यह पोर्टल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केन्द्रीकृत डेटाबेस निर्माण करता है। E – Shram Portal के जरिये सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जायेगा। 

Eligibility Criteria (E-Shram Card Apply Online)

ई – श्रम कार्ड योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। अगर आप इन शर्तो को पूरा करने में असमर्थ हैं तो आपका e  shram card नहीं बन पायेगा।

  1. भारत का स्थायी नागरिक होना।
  2. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार कार्ड होना ।
  3. आपको आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  4. लाभार्थी की आयु 16 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  5. ई श्रम पोर्टल में ई श्रम कार्ड योजना के लिए पंजीकरण शुल्क सीएससी में प्रति पंजीकरण 20 रुपये होगा जबकि आवेदन शुल्क मुफ्त है। Self Registration(E-Shram Card Apply Online) पर आपको कोई शुल्क नहीं देना होता है।
  6. आपके पास किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में आधार कार्ड के साथ-साथ बैंक खाते से जुड़ा एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

E-Shram Card Apply Online Required Documents (ई – श्रम कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज)

E-Shram Card Apply Online 2022 करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नवत है-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक खाता डिटेल्स

ऐच्छिक प्रमाण पत्र की सूची

  • शिक्षा का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय प्रमाण पत्र
  • कौशल प्रमाण पत्र

E – Shram Card Benefits

ई-श्रम कार्ड के फायदे

ई-श्रम कार्ड के फायदे निम्न प्रकार से हैं-

  • ई श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। इसके अलावा, दुर्घटना पर आंशिक विकलांगत होने पर 1 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे।
  • केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा लाई जाने वाली किसी भी स्कीम का सीधा लाभ कार्ड धारक को मिलेगा।
  • ई – श्रम कार्ड धारको को भविष्य में पेंशन की सुविधा भी मिल सकती है।
  • E – Shram Card धारको को मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के पालन के लिए भरण- पोषण भत्ता मिलेगा।
  • बच्चों की पढ़ाई पर आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • किसी बीमारी के इलाज के लिए E – Shram Card लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • लाभार्थी मिलने वाली सहायता तथा लाभ के लिए E Shram Card Status चेक करें।

E – Shram Card Apply Online Status

अगर आपने ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है तो पात्र श्रमिको को खाते में 1000 रूपये की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भरण पोषण भत्ते के तौर पर डाली जा चुकी है। सभी E – Shram Card धारकों के खाते में प्रति महीने 500 रूपये जमा किये जायेंगे। यह धनराशि लाभार्थियों को Direct Benefit Transfer के अतंर्गत दी जायेगी। अगर आपको E-shram card किस्त नहीं मिली है तो आप निम्न तरीकों से E-Shram Card Apply Online चेक कर सकते हैं।

आपके खाते में ई – श्रम कार्ड का पैसा आया है या नही, आप निम्न तरीकों से चेक कर सकते हैं।

  1. आपको बैंक खाते से जो मोबाइल नम्बर लिंक है उस पर मैसेज आ जायेगा।
  2. आप धनराशि ट्रांसफर की जानकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस जा कर पता लगा सकते हैं।
  3. इसके अलावा, आप अपने खाते की पासबुक की एंट्री कराकर भी जानकारी ले सकते हैं।
  4. अगर आप पेटीएम, गूगल पे, अमेजन पे, फोन पे जैसे ऐप चलाते हैं तो आप वहां से UPI के माध्यम से E Shram Card Status चेक कर सकते हैं।

E-Shram card gov in

E-Shram Card Apply Online Helpline Number

लाभार्थियों की सुविधा के लिए सरकार ने उनके लिए एक E – Shram Card Helpline Number नंबर भी जारी किया है। इस टोल-फ्री नंबर की सहायता से सभी प्रकार के लाभार्थी श्रमिक E Shram Card योजना के संबंध में विस्तार से सहायता ले सकते हैं जैसे कि ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए प्रदान किए गए लाभों की संख्या, इस योजना में शामिल श्रमिकों के प्रकार, लाभ प्राप्त करने की तिथि, E Shram Card Status आदि। हालांकि, यदि आपका ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है, तो आप श्रम और रोजगार मंत्रालय के राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर यानी 14434 पर इस बारें में बात कर सकते हैं।

E – Shram Card कौन बनवा सकता है?

वह सभी श्रमिक, मजदूर, कारीगर, हेल्पर जो असंगठित क्षेत्र के है, e – shram card के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे-  कृषि कार्य करने वाले, घरेलू कार्य, निर्माण कार्य, रेहड़ी-पटरी वाले, खोमचा लगाने वाले, रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल, सब्जी और दूध बेचने वाले, घर बनाने वाले इत्यादि लोग।

असंगठित क्षेत्र क्या है? असंगठित क्षेत्र यानि कि जहां पर काम करने पर आपको कोई सैलरी नही मिलती है, आप दिहाड़ी मजदूरी करते है व जितना काम करते है, सिर्फ उतने ही पैसे मिलते हैं। इस तरह के क्षेत्र में हमेशा काम नही रहता, आपको भविष्य निधि, ग्रैच्युटी, ESIC आदि से मिलने वाले लाभ नहीं मिलते और आप इनकम टैक्स भी नही देते हैं। जैसे- कृषि मजदूर, मछुआरे, घर बनाने वाले श्रमिक, सब्जी बेचने वाले, दूध बेचने वाले, बुनकर, पेन्टर इत्यादि लोग।

E-Shram Card Apply Online (Self registration) @ eshram.gov.in

सरकार आपको ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वयं से E-Shram Card Apply Online के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करती है। आपको किसी जन सेवा केन्द्र या साइबर कैफे जाने की जरूरत नही है बल्कि आप घर बैठे इण्टरनेट और मोबाइल द्वारा E-Shram Card Apply Online कर सकते हैं। यदि आप ई श्रमिक योजना 2022 के लिए स्वयं आवेदन करने की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फालो कर आप स्वयं ही E-Shram Card Apply Online Registration कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको e – shram card की आफिशियल वेबसाइट यानी eshram.gov.in से पर जाना होगा।
  2. इसके बाद, आपको श्रम और रोजगार मंत्रालय के आफिशियल पोर्टल से ई श्रम पोर्टल के होम पेज पर भेजा जाएगा।
  3. यहां पर आपको लिंक – ‘ई श्रम पंजीकरण’ का चयन करना होगा।
  4. अब आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा जहां आपको अपनी स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड के साथ आधार नंबर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  5. सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद ‘ओटीपी भेजें’ विकल्प पर क्लिक करें। जिसके बाद आप अपने मोबाइल फोन पर एक OTP एसएमएस द्वारा प्राप्त करेंगे।
  6. OTP नम्बर भरें तथा ई – श्रम कार्ड आवेदन करने हेतु आगे बढ़ें।
  7. अब आपको अपना बैंक खाता नंबर, पूरा नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति या पत्नी का नाम, पेशा, संगठन का नाम, मासिक आय, आय प्रमाण पत्र संख्या, निवास प्रमाण पत्र संख्या आदि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  8. आपको सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को एक बार जांचना होगा। 
  9. सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आपको एक 12-अंकीय संख्या जारी की जायेगी, अब आप e shram card download कर लें तथा इसे प्रिंट करा लें।
  10. श्रमिक कार्ड बनने के बाद सरकारी सहायता की जानकारी हेतु आप E Shram Card Status समय-समय पर देखते रहें। 

E-Shram Card Apply Online महत्वपूर्ण लिंक्स

ई – श्रम कार्ड भविष्य

सरकार का प्लान  E shram card से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करना है। ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल, परिवार से सम्बन्धित जानकारी आदि होगी। 12 अंको के इस E – Shram Card से सभी श्रमिक पंजीकृत हो जायेंगे जिससे उन्हे विभिन्न प्रकार की सुविधाएं डायरेक्ट दी जा सकें, साथ ही रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जा सकें। E Shram Portal का संचालन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जायेगा।

ई श्रम कार्ड योजना Overview

विभागश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
कहां लागू हैपूरे देश में
योजना ई श्रम पोर्टल या E – Shram Card
लांच डेट26 अगस्त 2021
लांच किया गयाश्रम एवं रोजगार मंत्री- भूपेन्दर यादव
हेल्पलाइन नम्बर (टोल फ्री)14434
आधिकारिक वेबसाइटeshram.gov.in
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक
फायदेविभिन्न केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी लाभ

दोस्तों, e – shram card असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं मजदूरों के लिए बहुत उपयोगी है, आने वाले समय में कई प्रकार के लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के द्वारा श्रमिकों को ई श्रम कार्ड द्वारा दिये जायेंगे। वर्तमान समय में ही सरकार ने कई बड़े लाभ e shram card धारको को दिये हैं। E-Shram Card Apply Online के बाद आप E Shram Card Status चेक करते रहें ताकि आपको मिलने वाले लाभ की जानकारी आपको रहे।

Also Checkout – Kisan Credit Card Scheme

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *