liver infection

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए पूरी जानकारी हिंदी में

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए -लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। ये आपके शरीर के खान पान के साथ ही शरीर के अन्य कार्यों को सही तरह से करने में भी मदद करता हैं जैसे की आपके खून को साफ़ रखना, भोजन से पोषक तत्व जैसे मिनरल्स, विटामिन आदि को पूरे शरीर से अलग अलग हिस्सों तक पहुँचाना आदि। लेकिन आपके शरीर के दूसरे अंगो की ही तरह आपका लिवर भी किसी इन्फेक्शन की वजह से बीमार हो सकता हैं। इतना ही नहीं, इंफ़ेक्टेड लिवर शरीर के विभिन्न अंगों को भी प्रभावित कर सकता है जिससे आप अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो सकते हैं।

आपका शरीर सही तरीके से चलता रहे और हेल्दी रहे इसके लिए जरुरी हैं की आपका लिवर भी स्वस्थ रहे। इसके लिए ये महत्वपूर्ण हैं की सही चीजें खाएं जिससे की आपके लिवर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे और वो सही से रिकवर भी कर सके। इसके लिए आप घर पर ही कई हेल्दी रेसिपी (टॉप 10 हेल्दी रेसिपी) बना सकते हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए। 

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए ?

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए

जब आपके लिवर में इन्फेक्शन होता हैं तो इसका प्रभाव आपके पुरे शरीर पर पडता हैं।  इसके लिए आपको क्या खाना चाहिए जिसे की आपके लिवर और शरीर को नुक्सान ना पहुंचे।  तो चलिए जानते हैं जब आपके लिवर में इन्फेक्शन हो तो आपको क्या खाना चाहिए: 

1. लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए – ओटमील

ओटमील

ओटमील में भरपूर फाइबर होता हैं जो की लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। लिवर इन्फेक्शन में मदद करने के साथ ही ये आपका वजन काम करने में भी मदद करता हैं और शरीर से फैट को काम करने में भी सहायक होता हैं।  

2. कॉफ़ी 

कॉफ़ी 

कॉफ़ी का सेवन भी लिवर के इन्फेक्शन में मदद करता हैं। ये शरीर में जरुरी पोषक तत्वों को पहुंचाता हैं और इन्फेक्शन को रोकने में भी मदद करता हैं।  

3. पानी 

पानी 

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी हैं और ये हमे शरीर के बहुत सारे हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकलने में मदद करता हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर और लिवर दोनों स्वस्थ रहते हैं।  सादा पानी पीये और दूसरे पेय पदार्थ जैसे की कोल्ड ड्रिंक, सोडा आदि पीने से बचे, खासकर के जब आप लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे हो।  

4. हल्दी 

हल्दी 

हल्दी का उपयोग सदियों से कई तरह की बिमारियों मे किया जाता रहा हैं।  ये आपके शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ शरीर के बाहरी अंगों को भी सेहतमंद रखता हैं। जब भी आपको लिवर इन्फेक्शन की समस्या हो तो आप हल्दी का भी प्रयोग कर सकते हैं।  आप चाहे तो इसे हलके गरम दूध में मिलाकर पी सकते हैं और भोजन में भी खा सकते हैं।  इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो की लिवर इन्फेक्शन में बहुत की कारगर साबित हो सकती हैं। 

5. अदरक 

अदरक 

अदरक में कई तरह की एंटी माइक्रोबियल, एंटी वायरल, और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। ये आपके शरीर में रक्त का प्रवाह और कोलेस्ट्रॉल को काम करने में मदद करता हैं और आपके शरीर को हेल्दी रखता हैं।  ये लिवर को भी स्वस्थ रखने और उसकी क्षमता बढ़ने में मददगार होता हैं। 

6. लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए – हरी सब्जियां 

हरी सब्जियां

एक बात बो सभी डॉक्टर्स कहता हैं वो ये हैं की सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियां खाएं।  हरी सब्जियां लिवर इन्फेक्शन में बहुत ही कारगर साबित होती हैं।  पत्तेदार सब्जियां आपके लिवर को स्वस्थ रखती हैं, उसको इन्फेक्शन से बचाती हैं और आपके शरीर को अन्य बीमारियाँ जैसे की कैंसर से भी दूर रखने में मदद करती हैं।   

7. ग्रीन टी

ग्रीन टी

कॉफ़ी की ही तरह ग्रीन टी भी आपके लिवर के लिए फायदेमंद हैं। इसमें अंटिओक्सीडैंट्स पाए जाते हैं और ये लिवर को साफ़ रखने में भी मदद करती हैं।  लिवर को इन्फेक्शन से बचने के साथ ही ये आपके वजन को भी काम करने में मदद करती हैं जो अंत में आपके शरीर को ही फायदा पहुँचाता हैं। 

8. लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए – अंडा

अंडा

अगर आप अंडा खाते हैं तो अपने डाइट में इसे add करके अपने लिवर को बेहतर बनाने में उपयोग कर सकते हैं।  अंडे में एमिनो एसिड और प्रोटीन पाए जाते हैं जो लिवर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने और उसे साफ़ करने में मदद्गार होते हैं। 

9. ऑलिवआयल 

ऑलिवआयल 

ऑलिव आयल जिसे की जैतून का तेल भी कहाँ जाता हैं, ये आपके लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं।  नियमित तौर पर इस तेल का सेवन करने से ये लिवर को समस्याओं से दूर रखता हैं और शरीर में रक्त का बहाव भी बढ़ाता हैं। 

10. बीटरूट – चुकंदर

बीटरूट - चुकंदर

बीटरूट या चुकंदर का रस भी आपके लिवर के लिए अच्छा होता हैं।  इसमें एंटीऑक्सिडेंट और नाइट्रेट होते हैं जिससे लिवर की सूजन को काम किया जा सकता हैं और ये इसके function को भी बढ़ाता हैं।  इस रस से आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। 

11. लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए – अंगूर

अंगूर

अंगूर भी आपके लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।  इसका रस बनाकर भी पी सकते हैं।  ये आपके लिवर में हो रही सूजन को काम करने में मददगार हो सकता हैं और इसी के साथ आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा को भी बढ़ता हैं।  ये लाल, हरे, काले रंगो मे आता हैं और इनका सेवन करने से आप स्वस्थ रहेंगे। 

12. स्प्राउट्स 

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स या फिर अंकुरित बीज दाने जैसे की चना, मूंग, मोठ, अखरोट आदि आपके शरीर को तंदरुस्त रखते हैं।  इनमे प्रोटीन के अलावा और भी अन्य पोषक तत्वा पाए जाते हैं जो की आपके लिवर के इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए उपयोगी होते हैं। 

कुछ चीज़ें जो आप ना करे |

लिवर इन्फेक्शन में क्या ख़ाना चाहिए, इसकी जानकारी हमने ऊपर प्राप्त कर ली, परंतु यह भी जानना ज़रूरी है कि लिवर इन्फेक्शन में क्या नहीं ख़ाना चाहिए जो कि निम्न है-

  • ज्यादा शराब पीने से बचे। 
  • अधिक चीनी और नमक ना खाएं।
  • मैदे से बनी चीज़ों को कम से कम खाएं। 
  • रेड मीट खाने से बचे और एनर्जी ड्रिंक ना पीये। 
  • ज्यादा फैट वाले खाद्य पदार्थो से दूर रहें। 

ये कुछ टिप्स हैं जो आपको आपके लिवर को सेहतमंद रखने में मदद करेंगी। 

ये भी पढ़े – Appendix Kya Hota Hai

Conclusion 

आपके लिवर की ख़ास केयर होनी जरुरी हैं।  इसे सभी प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं खासकर की तब जब आपके लिवर में इन्फेक्शन हुआ हो।  इस आर्टिकल से आपने जाना की लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए। ऐसे खाने, जैसे की मिर्च मसाले वाले, फ़ास्ट फ़ूड, आदि आपके लिवर को हानि पहुंचाते हैं और आपको जितना हो सके ऐसे खानो को नहीं खाना चाहिए।  अगर खाएं भी तो सीमित मात्रा में जितना आपके लिवर को नुकसान न पहुँचाए।

हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये ‘लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए‘ आर्टिकल पसंद आया होगा।  अगर आपके लिवर में इन्फेक्शन हैं तो डॉक्टर से कंसल्ट करके ही अपनी डाइट decide करे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *