Resume Kaise Banaye

Resume Kaise Banaye मोबाइल और लैपटाॅप में- Step by Step Guide

Resume Kaise Banaye: किसी जाॅब के लिए अप्लाई करने से पहले आपको एक Resume की जरूरत होती है, यह वह डाक्यूमेंट्स होते हैं जिसमें आपकी पर्सनल, एजुकेशनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी शार्ट में होती है। नये युवा हों या अनुभवी कर्मचारी, नौकरी पाने के लिए रिज्यूमें देने पड़ते ही हैं। कई युवा कंपनी की आवश्कताओं को ध्यान में रखकर नये – नये रिज्यूमें बनाते रहते हैं तो कई युवा 4 – 5 फार्मेट के Resume बनाकर नौकरी की तलाश में निकल पड़ते हैं।

Resume वह पहली चीज है जिसे देखकर ही इंप्लायर Interview के लिए बुलाया जाता है और आपको नौकरी मिलती है अतः हमारा Resume एकदम साॅलिड होना चाहिए जिसे पढ़कर कोई भी इंप्रेस हो जाए। जैसा कि एक कहावत भी है कि First Impression is the last impression, तो हमें अपने रिज्यूमें में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस पोस्ट में हम आपको एक अच्छा और इंप्रेसिव resume kaise banaye|

आपको अपना Resume खुद से बनाना चाहिए क्योंकि आप ही वह शख्स हैं जो खुद के बारे में अच्छे से जानते हैं और खुद को इंप्लायर के सामने सही से represent कर सकते हैं। अगर आपके पास लैपटाॅप नहीं है तो आप इसे स्मार्टफोन से भी बना सकते हैं। इस पोस्ट मे आप resume kaise banaye mobile se भी जानेगें।

Resume Kya Hota Hai & Resume Kaise Banaye?

resume क्या होता है?

रिज्यूमें 1 या 2 पेज का एक फाॅर्मल दस्तावेज होता है, जिसमें आपका बायोडाटा संक्षेप में लिखा होता है, जैसे कि आपका नाम पता, शिक्षा, अनुभव आदि। इसमें आपको सारी जानकारी To the Point लिखनी होती है। 

Resume की आवश्यकता तभी होती है जब आप किसी कंपनी में जाॅब के लिए आवेदन करते हैं या इंटरव्यू देने जाते हैं। पहले चरण में आपका सेलेक्शन आपका रिज्यूमें देखकर ही होता है। 

एक अच्छा रिज्यूमें बनाने के लिए आपको अपना रिज्यूमें उस पोस्ट के requirements के हिसाब से बनाना चाहिए जिस पोस्ट के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं। 

Resume में क्या-क्या लिखना होता है?

Resume में क्या-क्या लिखना होता है?

एक रिज्यूमें में क्या-क्या जानकारी होनी चाहिए और उसे किस क्रम में होना चाहिए यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है। एक अच्छे रिज्यूमें में निम्नलिखित जानकारियाँ इसी क्रम होनी चाहिए, हालाँकि, आप जरूरत के हिसाब से क्रम में बदलाव कर सकते हैंः

  • नाम व कान्टेक्ट डिटेल्स (Name and Contact Details): यह वो जानकारी जो रिज्यूमें आपको सबसे ऊपर लिखनी चाहिए। इसमें आपका पूरा नाम, मोबाइल नम्बर, अल्टरनेट मोबाइल नम्बर, ई-मेल आईडी लिखी होनी चाहिए।
  • उद्देश्य (Objective): आपके करियर का उद्देश्य क्या है, इसे 2 या 3 लाइन में लिख लें। जैसे आपके गोल्स क्या हैं और आप इन गोल्स को पूरा करते हुए कंपनी की मदद किस तरह से कर सकते हैं।
  • प्रोफेशनल अनुभव (Professional Experience): इसे वर्क एक्सपीरियंस भी कह सकते हैं। अगर आपने कहीं कार्य किया है तो आप उस कंपनी का नाम कार्य करने की अवधि, और रोल्स एवं रिस्पान्सबिलिटी मेन्शन कर सकते हैं। अगर आपने कहीं कोई कार्य नहीं किया है तो इसे नहीं लिखेंगे।
  • शैक्षिक योग्यता (Educational Information): आपको हाई स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक जो भी शैक्षिक योग्यता हासिल की है उसे कुछ डिटेल्स के साथ लिखना होगा। इसमें आपको कालेज का नाम, पासिंग ईयर, स्ट्रीम, परसेंटेज, डिवीजन मेंसन करना होगा। 
  • कौशल, रूचिकर विषय (Skills, Subject of Interest): आप किन चीजों में expert हैं, यह आपको जरूर मेंशन करना चाहिए, इससे आप Interviewer पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं। आप MS Office Suite, वेब डिजायनिंग, फोटोशाॅप आदि चीजें लिख सकते हैं।

रूचिकर विषय 1 या 2 लिखने चाहिए जिसमें आपकी पकड़ मजबूत हो, क्योंकि यहाँ से इंटरव्यू में कुछ प्रश्न जरूर पूछे जायेंगे। आप चाहें तो इसे नहीं भी लिख सकते हैं।

  • स्ट्रेंथ और वीकनेस (Strength and Weakness): आपको अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस अपने रिज्यूमें में जरूर लिखनी चाहिए। यह दर्शाता है कि आप अपनी कंपनी के लिए किस तरह से helpful हो सकते हैं। बात अगर वीकनेस की जाए तो आपको अपनी वीकनेस इस तरह से लिखनी है कि वह एक स्ट्रेंथ की तरह ही दिखे।
  • काॅलेज प्रोजेक्ट डिटेल्स यदि कोई हो (College Project): जिन छात्रो ने ग्रेजुएशन किया है, यदि उन्होने फाइनल ईयर में किसी प्रोजेक्ट में कार्य किया है तो वे इसे अपने रिज्यूमें में मेंशन कर सकतेे हैं।
  • व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information): व्यक्तिगत जानकारी में आपके पिता जी का नाम, पता, जन्मतिथि आदि लिखना होता है।
  • घोषणा (Declaration): घोषणा में आपको यह लिखना होता है कि ऊपर मेरे द्वारा दी गयी सारी जानकारी सत्य है, किसी प्रकार कि गलती का मै स्वयं जिम्मेदार हूँगा। इसके बाद नीचे दाहिने साइड साइन और बाएं साइड डेट लिखी जाती है।

Resume Kaise Banaye- Step by Step Guide

Resume Step by Step Guide

आप अपना Resume कंप्यूटर औऱ मोबाइल दोनो से ही बना सकते हैं। वैसे इसे लैपटाॅप से बनाना ज्यादा सरल और अच्छा है। इसके लिए आपके मोबाइल में MS Word होना चाहिए। आपका रिज्यूमें एकदम प्रोफेशल दिखना चाहिए तभी वह Interviewer पर एक बेहतरीन छाप छोड़ेगा।

MS Word Se Resume Kaise Banaye जानने के लिए नीचे दिये गये स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फाॅलो करें।

  1. MS Word खोलें
  2. यहाँ एक सर्च बाक्स दिया होगा, इस सर्च बाक्स में Resume लिखकर सर्च करें।
  3. अब, आपके सामने कई सारे Templates खुलकर सामने आ जायेंगे, इनमें से कोई एक Template चुनें और उस पर Create बटन पर क्लिक करें।
  4. अब, इस टेम्पलेट को एडिट कर अपनी जाकारी भर लें।
  5. आप चाहेँ तो अपनी फोटो भी रिज्यूमें में लगा सकते हैं।
  6. सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद इसे PDF फाइल की तरह Save कर लें। इस तरह आप यह भी जान गये होगें कि resume kaise banaye pdf में।
resume kaise banaye
  1. अब आपका रिज्यूमें डाउनलोड के लिए तैयार है। इसे डाउनलोड कर आप इसे मेल, Whatsapp आदि के जरिये इसे शेयर कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो इन रिज्यूम्स को जाॅब पोर्टल जैसे Linkedin, Naukri, Monster आदि में अपलोड कर सकते हैं।

मोबाइल से कैसे बनायें रिज्यूमें | Mobile Se Resume Kaise Banaye

resume मोबाइल से कैसे बनायें

जिन लोगों के पास लैपटाॅप या कम्प्यूटर नहीं होता है, वे Cyber Cafe या किसी अन्य व्यक्ति से अपना रिज्यूमें बनवाते हैं। वह व्यक्ति जो एक दुकान चला रहा है वह सभी को एक ही प्रकार का Resume बनाकर देता है। इससे आपके रिज्यूमें में कुछ नया और अच्छा नहीं होता है। 

अब, अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो भी आप रिज्यूम बना सकते हैं इसके लिए कई वेबसाइट्स और ऐप् हैं, जो इस तरह की सर्विस प्रदान करती है। Resume Kaise Banaye Mobile Se जानने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फालो करें।

Resume Kaise Banaye Mobile Se

  1. सर्वप्रथम, Resume Builder App को डाउनलोड करें और अपने फोन में इंस्टाल कर लें।
  2. अब, Create विकल्प पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद, सभी सेक्शन में आपको अपनी जानकारी भरनी है, जैसे पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल्स आदि, सभी जानकारी ध्यानपूर्वक सही- सही भर लें।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद View Resume पर क्लिक करें।
  5. अब, आपको अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनना होगा। यहाँ पर कई तरह के Templates दिये होते हैं, इनमें से किसी एक टेम्पलेट को चुनें। आपक रिज्यूमें उसी टेम्पलेट के आधार पर बन जाएगा।
  6. अब, रिज्यूमें डाउनलोड कर लें।

Resume Kaise Banayeटाॅप वेबसाइट्स se

गूगल पर आपको कई सारी वेबसाइट्स मिल जायेंगी जहाँ पर आप फ्री में अपना Resume बना सकते हो, आपको अपनी जानकारी भरनी है और आपका रिज्यूमें कुछ ही मिनट में बनकर तैयार हो जायेगा। तो चलिए देखते हैं कुछ ऐसी वेबसाइट्स जहाँ से आप जान सकते हैं कि resume kaise banaye।

  • MS Word
  • Visual CV
  • Cvmker
  • Resmue.com
  • Indeed Resume Builder

Resume Kaise Banaye – टाॅप मोबाइल ऐप्स se

वेबसाइट्स की तरह ही मोबाइल ऐप्स भी रिज्यूमें बनाने में आपकी मदद करते हैं। इनमें से ज्यादातर ऐप फ्री होते हैं, और आपको अच्छा प्रोफेशनल रिज्यूमें बनाकर देते हैं। इन फ्री टूल्स का यूज कर आप जानेगें resume kaise banaye pdf फार्मेट में।

  • Resume Builder App
  • Canva
  • Free Resume Builder
  • CV Maker Resume Builder
  • Resume PDF Maker

रिज्यूमें बनाते समय क्या करें और क्या नही करें?

रिज्यूमें बनाते समय क्या करें और क्या नही करें?

क्या करें (Do’s)

  • आप अपना रिज्यूमें कंपनी की आवश्यकताओं अनुसार तैयार करें, उसी हिसाब से objectives, skills, उपलब्धियाँ लिखें। इसके लिए आ कंपनी की Official Website चेक करें, थोडा रिसर्च करें। हालाँकि, आप जनरल आवश्यकताओं के लिए एक रिज्यूमें बना लें जो सभी कंपनियों में काम कर सके।
  • रिज्यूमें अपनी कान्टेक्ट की डिटेल्स सही से भरें, यदि किसी को आपको काल करना हो तो आपका नम्बर चालू रहना चाहिए.
  • आपको रिज्यूमें का Font Size और Font Type सही रखना चाहिए। कोई भी अक्षर अधूरे न हों और पढ़ने में कठिनाई न हो।

क्या नही करें (Don’ts)

  • रिज्यूमें में अनावश्यक चीजों और जरूरत से ज्यादा बातों को नहीं लिखना चाहिए। सभी बातें To The Pont होनी चाहिए।
  • किसी भी negative बात को लिखने से बचें, अगर आपको अपनी Weakness भी लिखनी है तो वह positive तरीके से लिखें।
  • जिन चीजों की जानकारी आपको नहीं है उन चीजों को लिखने से बचना चाहिए क्योंकि उन पर आधारित प्रश्न इंटरव्यू में पूछ लिए जाते हैं।

Conclusion

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि Resume Kaise Banaye, अगर आपके पास लैपटाॅप नहीं है तो आप ऊपर दिये गये स्टेप्स से अपने स्मार्टफोन से भी रिज्यूमें बना सकते हैं। आशा करता हूँ यह जानकारी पूर्ण पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। अगर किसी व्यक्ति को रिज्यूमें बनाने में दिक्कत आ रही हो तो उनके साथ इस पोस्ट को जरूर शेयर करें। किसी सुझाव या सवाल के लिए आप कमेंट बाक्स में अपनी राय रखें। 


Resume Kaise Banaye: FAQs

रिज्यूमें को PDF में कैसे डाउनलोड करें?

रिज्यूमें बनाने के बाद जब आप अपना रिज्यूमें Save करते हैं तो आपके सामने एक बाक्स खुलकर आता है, जिसमें फाइल का नाम और फाइल का टाइप लिखा होता है। फाइल के टाइप वाले बाक्स पर क्लिक करें और वहाँ पर PDF को सेलेक्ट करें।

रिज्यूमें कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तरः Resume निम्न प्रकार के होते हैंः
क्रोनोलाॅजिल रिज्यूमें (Chronological Resume)
फन्सनल रिज्यूमें (Functional Resume)
कांम्बिनेशनल रिज्यूमें (Combinational Resume)
डिजिटल रिज्यूमें (Digital Resume)

क्या मैं Word में अपना Resume बना सकता हूँ?

जी हाँ, यहा पर आपको कई प्रकार के टेम्पलेट्स भी मिल जाते हैं। यह बिल्कुल फ्री है औऱ रिज्यूमें बनाने का ट्रेडिशनल टूल भी है।

क्या रिज्यूमें में अपनी हाॅबी (Hobby) के बारे में लिखना चाहिए?

जी बिल्कुल, आपको रिज्यूमें में अपनी हाॅबी या शौक के बारें में जरूर लिखना चाहिए और इससे सम्बन्धित प्रश्नो के बारे में भी तैयार रहना चाहिए। क्योंकि यहाँ से Interview में एक – दो प्रश्न जरूर पूछे जाएगें।

मोबाइल में रिज्यूमे कैसे बनाएं?

मोबाइल में रिज्यूमें बनाने के लिए किसी ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। माइक्रोसाफ्ट वर्ड का मोबाइल वर्जन भी रिज्यूमें बनाने में आपकी मदद कर सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *