What is the Capital of India?

What is the Capital of India? Bharat Ki Rajdhani Kya Hai? भारत की राजधानी क्या है

दोस्तों, कई बार परीक्षाओं में यह प्रश्न पूछा जाता है या ऐसे ही कोई आपका ऩालेज चेक करने केे लिए अक्सर पूछ लेता है कि what is the capital of India (Bharat Ki Rajdhani kya hai )? भारत राज्यों का एक संघ है जो संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक है। देश में 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश है और यहाँ संसदीय कार्यप्रणाली की सरकार है।

एक कहावत है कि यदि आपको किसी देश के बारे में जानना है तो उस देश की राजधानी को एक्सप्लोर करें। देश की राजधानी में देश के हर रंग, मजहब, धर्म, संप्रदाय, कल्चर, खान-पान आदि की झलक देखने को मिलती है। 

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Bharat Ki Rajdhani Kahan Hai? साथ ही राजधानी से सम्बन्धित जानकारी भी आपको जानने को मिलेगी जैसे कि भारत की राजधानी का क्षेत्रफल, प्रसिद्ध स्मारक व पर्यटन स्थल, कितने जिले हैं, भारत की राजधानी का इतिहास क्या रहा है इत्यादि।

Table of Contents

What is the capital of India (भारत की राजधानी क्या है)?

भारत की राजधानी

भारत 15 अगस्त 1947 में ब्रिटिश शासकों से आजाद हुआ था, स्वतंत्र होने के पूर्व से ही नई दिल्ली भारत की राजधानी है। ब्रिटेन के राजा किंग जार्ज IV ने 12 दिसंबर 1911 को भारत की राजधानी, दिल्ली को बनाने की घोषणा की थी।

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में स्थित है। दिल्ली महानगर में 11 जिलें है और यह उत्तर भारत में स्थित एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश, हरियाणा से लगती है।

भारत की राजधानी दिल्ली में ही देश की कार्यपालिका, न्यायपालिका व व्यवस्थापिका स्थित हैं। यहाँ पर देश का सर्वोच्च न्यायालय, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास स्थित हैं साथ ही साथ अधिकतर सरकारी तथा अर्धसरकारी कंपनियों के मुख्यालय भी नई दिल्ली में ही स्थित हैं।  

भारत की राजधानी क्या है?नई दिल्ली
Bharat Ki Rajdhani kya haiNayi Dilli
What is the Capital of IndiaNew Delhi

Bharat Ki Rajdhani का क्षेत्रफल एवं मैप

भारत की राजधानी नई दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 42.7 वर्ग किमी (16 वर्ग मील) है, जबकि दिल्ली महानगर का कुल क्षेत्रफल 46,208 वर्ग किलोमीटर है। यह यमुना नदी किनारे बसा शहर है जो कभी अरावली पहाड़ी क्षेत्र का हिस्सा था। 

Bharat ki rajdhani ka map

Bharat Ki Rajdhani का क्षेत्रफल एवं मैप
Image Source: www.mapsofindia.com

Bharat Ki Rajdhani नई दिल्ली की लोकेशन

कैपिटल ऑफ इंडिया नई दिल्ली एक लैंडलाक प्रदेश है जो तीन तरफ से हरियाणा और एक तरफ से उत्तर प्रदेश राज्य से घिरा हुआ है। एक समय पर दिल्ली राज्य अरावली पहाड़ियों पर स्थित था। समुद्र तल से 216 मीटर की ऊँचाई पर स्थित दिल्ली यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। यह देश के उत्तर भाग में स्थित है।

What is the Economic Capital of India (भारत की आर्थिक राजधानी)?

 भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई

अगर बात देश की आर्थिक राजधानी की जाये तो भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मुम्बई में आर्थिक गतिविधियाँ सबसे ज्यादा होती है साथ ही साथ देश भर के सबसे अमीर लोग यही रहते हैं। इसे भारत का सबसे मंहगा शहर भी कहा जाता है। समुद्र किनारे बसे इस शहर के बारे में यह कहा जाता है कि यह शहर कभी सोता नहीं है और यह शहर धन की लक्ष्मी देवी जी का मायका है।

भारत की राजधानी दिल्ली कब बनी? Bharat Ki Rajdhani Delhi Kab Bani?

भारत में अंग्रेजी शासनकाल के दौरान वर्ष 1911 में ब्रिटेन के राजा किंग जार्ज पंचम और रानी भारत दौरे पर आये थे। 12 दिसंबर को 1911 को दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में आयोजित दिल्ली दरबार में किंग जार्ज ने ऐलान किया था कि भारत की राजधानी अब दिल्ली होगी।

भारत की राजधानी को दिल्ली शिफ्ट करने का उद्देश्य देश का शासन बेहतर करना था, क्योंकि यह देश के उत्तर भाग में स्थित है जिससे यहाँ से देश का संचालन करना अधिक प्रभावी हो जाता है।

नई दिल्ली से पहले Bharat Ki Rajdhani क्या थी?

भारत की राजधानी हमेशा एक नही रही है। नई दिल्ली के राजधानी बनने से पहले Bharat Ki Rajdhani कोलकाता थी। इसकी राजधानी को शिफ्ट करने का श्रेय ब्रिटिश राजा किंग जार्ज को जाता है। जिन्होनें 12 दिसंबर 1911 में इसे कोलकाता से दिल्ली कर दिया था।

Capital of India New Delhi के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधाएं

देश के किसी भी कोने से capital of India New Delhi पहुँचना काफी आसान है, इसके लिए राजधानी क्षेत्र को विभिन्न प्रकार के यातायात माध्यमों से जोड़ा गया है। अगर आप ट्रेन से दिल्ली आ रहे हैं तो राजधानी में 46 रेलवे स्टेशन हैं जहाँ आप उतर सकते है। बस से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली राजधानी क्षेत्र में 3 अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड बने है। बात अगर एयर कनेक्टीविटी की जाए तो भारत की राजधानी में 3 एयरपोर्ट है जिसमें से
एक मिलेट्री एयरबेस है।

1. Bharat ki rajdhani delhi के प्रमुख रेलवे स्टेशन

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • आनंद विहार टर्मिनस
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन
  • दिल्ली कैन्ट

2. Bharat ki rajdhani delhi के प्रमुख बस स्टैण्ड

  • महाराणा प्रताप इण्टर स्टेट बस टर्मिनस (कश्मीरी गेट)
  • आनंद विहार इण्टर स्टेट बस टर्मिनस
  • सराय काले खाँ इण्टर स्टेट बस टर्मिनस

3. Bharat ki rajdhani delhi के एयर पोर्ट्स

  • इंदिरा गांधी इण्टरनेशनल एयर पोर्ट
  • सफदरगंज एयरपोर्ट
  • हिन्डन एयरपोर्ट (गाजियाबाद, NCR क्षेत्र)

भारत के राज्य और उनकी राजधानी 

केन्द्र की तरह ही राज्य में भी सरकारें और उनका मंत्रिमंडल होता है और राज्य सरकार की कार्य प्रणाली राज्य सरकार की कार्य प्रणाली जैसी ही होती है। वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश है। भारत के राज्य और उनकी राजधानी की जानकारी निम्नवत हैः

क्रमभारत के राज्यराजधानीस्थापना वर्ष
1अरूणाचल प्रदेशईटानगर1987
2असमदिसपुर1950
3मेघालयशिलांग1972
4मिजोरमआईजोल1987
5मणिपुरइंफाल1972
6नागालैण्डकोहिमा1963
7त्रिपुराअगरतला1972
8सिक्किमगंगटोक1975
9हिमाचल प्रदेशशिमला1971
10उत्तराखण्डदेहरादून2000
11पंजाबचंडीगढ1947
12हरियाणाचंडीगढ1966
13उत्तर प्रदेशलखनऊॊ1950
14मध्य प्रदेशभोपाल1950
15छत्तीसगढरायपुर2000
16उड़ीसाभुवनेश्वर1950
17राजस्थानजयपुर1949
18महाराष्ट्रमुम्बई1960
19गुजरातगांधीनगर1960
20कर्नाटकबेंगलुरु1956
21आंध्र प्रदेशअमरावती1953
22तेलगांनाहैदराबाद2014
23झारखण्डरांची2000
24तमिलनाडुचेन्नई1956
25केरलतिरवनंतपुरम1956
26बिहारपटना1950
27गोवापणजी1987
28पश्चिम बंगालकोलकाता1950

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

वर्ष 2019 से पहले भारत में 9 केन्द्र शासित प्रदेश थे परन्तु सरकार द्वारा पास एक विधेयक में दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीप प्रदेशों का विलय कर दिया गया और 26 जनवरी 2020 में एक नया केन्द्र शासित प्रदेश बना जिसका नाम दादरा और नागर हवेली एवं दमन और द्वीप। इस विधेयक द्वारा जम्मू कश्मीर के राज्य को दर्जे को खत्म करके केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। 

क्रमकेन्द्रशासित प्रदेशराजधानीस्थापना वर्ष
1दिल्लीनई दिल्ली1956
2चंडीगढचंडीगढ1966
3जम्मू & कश्मीरश्रीनगर2019
4लद्दाखलेह2019
5दादरा एवं नागर हवेली & दमन एवं द्वीपदमन2020
6पुडुचेरीपुडुचेरी1954
7लक्षदीपकवरत्ती1956
8अंडमान एंड निकोबारपोर्ट ब्लेयर1956

दिल्ली के पर्यटन स्थल | Tourist Places in Delhi

दिल्ली में कई पर्यटन स्थल है जिसकी वजह से यह टूरिस्टों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। इनमें से कई ऐतिहासिक स्थल है और कई मार्डन टेक्नोलाजी पर आधारित स्थल है। कुछ पर्यटन स्थलों पर वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इन पर्यटन स्थलो में से कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल इस प्रकार हैंः

  • लाल किला
  • हुमायूँ का मकबरा
  • कुतुब मीनार
  • इंडिया गेट
  • जंतर मंतर
  • राजघाट
  • अक्षरधाम मंदिर
  • जामा मस्जिद
  • लोटस टेम्पल
  • म्यूजियम ऑफ इल्यूज़न्स
  • लोधी उद्यान
  • मुगल गार्डेन 
  • राष्ट्रपित भवन

दिल्ली महानगर में कुल जिले

दिल्ली महानगर में कुल 11 जिलें है, नई दिल्ली उनमें से एक है। इन 11 जिलों के नाम व मुख्यालय निम्नवत हैंः

क्रमजिला (District)मुख्यालय (HQ)
1पूर्वी दिल्ली (East Delhi)शास्त्री नगर (Shastri Nagar)
2मध्य दिल्ली (Central Delhi)दरियागंज (Dariyaganj)
3नई दिल्ली (New Delhi)जामनगर (Jamnagar)
4पश्चिमी दिल्ली (West Delhi)शिवाजी प्लेस (Shivaji Place)
5उत्तरी दिल्ली (North Delhi)अलीपुर (Alipur)
6उत्तर पूर्वी दिल्ली (North-East Delhi)नंद नगरी (Nand Nagri)
7दक्षिण पूर्वी दिल्ली (West-East Delhi)लाजपत नगर (Lajpat Nagar)
उत्तर पश्चिम दिल्ली (North-West Delhi)कंझावाला (Kanjhawala)
9दक्षिण पश्चिम दिल्ली (South-West Delhi)कापसहेड़ा (Kapashera)
10दक्षिण दिल्ली (South Delhi)साकेत (Saket)
11शाहदरा (Shahdara)नंद नगरी (Nand Nagri)

ये भी पढ़े – GST Kya Hai

Conclusion

आशा करता हूँ आपको What is the Capital of India और Bharat ki Rajdhani से जुड़ी अन्य जानकारियाँ समझ आयी होंगी। जनरल नालेज से सम्बन्धित इस टापिक के बारे में यदि कोई सवाल या सुझाव आपके मन में है तो कमेंट करें साथ ही साथ जिन लोगों को इस जानकारी की आवश्यकता है उनके साथ यह आर्टिकल जरूर शेयर करें।


Bharat Ki Rajdhani: FAQs

दिल्ली शहर का प्राचीन नाम क्या है?

भारत की राजधानी दिल्ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्थ है। धृतराष्ट्र ने यहाँ की जमीन पाण्डवों को दी थी और उन लोगों ने इसे अपनी राजधानी बनाया था।

नई दिल्ली का पिन कोड क्या है?

नई दिल्ली का पिनकोड 110001 है। यह पिन कोड दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए वैरी करता है।

Bharat ki rajdhani नई दिल्ली की स्पेलिंग क्या है?

भारत की राजधानी की हिन्दी में स्पेलिंग “नई दिल्ली” है तथा अंग्रेजी में स्पेलिंग “New Delhi” है। 

भारत की राजधानी के मुख्यमंत्री और गवर्नर कौन हैं?

Capital of India New Delhi के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल तथा गवर्नर श्री अनिल बैजाल हैं।

भारत की 1 दिन की राजधानी कौन बना?

अल्लाहबाद, वर्तमान में प्रयागराज एक दिन के लिए भारत की राजधानी वर्ष 1858 में बना। वर्ष 1911 तक कलकत्ता भारत की राजधानी थी। उसके बाद, दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया।

Similar Posts