एक एकड़ में कितना बीघा

एक एकड़ में कितना बीघा – खेत या ज़मीन को मापने की इकाइयाँ

एक एकड़ में कितना बीघा

भारत एक प्रगतिशील देश है जहां तकनीक के क्षेत्र में रोजाना कोई न कोई नए बदलाव या नयी चीज़ देखने को मिलती है। इसके बावजूद भी, आज भी भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां लगभग 54 प्रतिशत लोग कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। यहाँ आज भी लोग खेती के लिए या खेती वाली ज़मीन लेना पसंद करते हैं और इन ज़मीनों को मापने के लिए बीघा इकाई का उपयोग होता है। क्या आप जानते हैं की एक एकड़ में कितना बीघा होता है?

भारत के अधिकतर क्षेत्रों में खेत या ज़मीन मापने के लिए बीघा, गज, बिसवा इकाइयों का उपयोग होता है। हालांकि भारत के अलग – अलग क्षेत्रों में इन मापक इकाइयों की वैल्यू अलग – अलग हो सकती है। इस लेख में हम मापक इकाइयों के बारें में बात करेंगे और इसी के साथ जानेंगे की एक एकड़ में कितना बीघा होता है |

खेत या ज़मीन को मापने की इकाइयाँ

ज़मीन खरीदने और बेचने के लिए यह जरूरी है की आपको मापक इकाइयों के बारें में पता होना चाहिए। भारत के अलग – अलग राज्यों और क्षेत्रों में कई प्रकार की मापक इकाइयों का उपयोग होता है जैसी की उत्तर प्रदेश या भारत के उत्तरी भागों में बीघा,एकड़, हैक्टेयर, कनाल, कत्था, गज, बिसवा और मारला मापक इकाइयों का उपयोग किया जाता है। वहीं भारत के दक्षिण क्षेत्रों में गुन्था, सेंट और अंकम जैसी मापक इकाइयों को प्रयोग में लिया जाता है।

इसके अलावा भारत के पूर्वी राज्यों में चातक, लेचा, कत्था और धुर जैसे मापक इकाइयों को प्रयोग में लाया जाता है। इन सभी इकाइयों के साथ बीघा इकाई का उपयोग अधिकतम राज्यों में किया जाता है लेकिन ध्यान रहे की एक बीघे की वैल्यू अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग हो सकती हैं। इसी के साथ जानते हैं की बीघा क्या होता है और एक एकड़ में कितना बीघा होता है |

बीघा क्या होता है

बीघा क्या होता है

बीघा ज़मीन मापने की इकाई है, जिसका सबसे ज्यादा उपयोग कृषि के लिए खरीदी या बेची जाने वाली ज़मीन के लिए किया जाता है। बीघा इकाई का उपयोग भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और फ़िजी में भी किया जाता है। बीघा का प्रयोग करने के समय ध्यान रखें की बीघा भी दो प्रकार का होता है, कच्चा बीघा और पक्का बीघा, इनमें कच्चे बीघे की वैल्यू पक्के बीघे से कम होती है। कच्चा और पक्का बीघा का अधिकतर उपयोग राजस्थान में किया जाता है।

इसी के साथ बीघा, एकड़ और हैक्टेयर में तुलना की जाये तो हैक्टेयर सबसे बड़ा तथा बीघा सबसे छोटा है। बीघा एक स्थानीय मापक इकाई है जिसकी वैल्यू क्षेत्र के अनुसार बदलती रहती है लेकिन वर्तमान समय में सबसे ज्यादा उपयोग स्क्वायर फीट, स्क्वायर मीटर और स्क्वायर यार्ड का उपयोग किया जाने लगा है। एक हैक्टेयर और ek ekad mein kitne bighe hote hain(एक एकड़ में कितना बीघा)?

एक हैक्टेयर = 3.96 पक्का बीघा 

एक हैक्टेयर = 11.87 कच्चा बीघा 

एक एकड़ = 1.62 बीघा (उत्तरप्रदेश)

अन्य राज्यों की ज़मीन मापने की इकाइयां

एक चातक (पश्चिम बंगाल) = 180 स्क्वायर फीट

एक कत्था (असम) = 2880 स्क्वायर फीट

एक लेचा (असम) = 144 स्क्वायर फीट

एक अंकम ( आंध्रा प्रदेश और कर्नाटक) = 72 स्क्वायर फीट

एक गुंथा (आंध्र प्रदेश और कर्नाटक) = 1089 स्क्वायर फीट

एक सेंट (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक) = 435.6 स्क्वायर फीट

कनाल (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर) = 5445 स्क्वायर फीट

देश के अलग – अलग राज्यों में एक बीघे की वैल्यू

भारत के प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में बीघे की वैल्यू अलग – अलग होती हैं। आइये जानते हैं की भारत के अलग क्षेत्रों में एक एकड़ में कितना बीघा होता है तथा एक बीघे में कितने स्क्वायर फीट होता है

राज्य एक एकड़ में कितना बीघा एक बीघा में कितने स्क्वायर फीट  
असम 3.025 बीघा 14,400 स्क्वायर फीट
राजस्थान 1.6 बीघाएक पक्का बीघा = 27,225 स्क्वायर फीटएक कच्चा बीघा = 17,424 स्क्वायर फीट
उत्तराखंड 5 बीघा6,804 स्क्वायर फीट
उत्तरप्रदेश 1.62 बीघा 27,000 स्क्वायर फीट
बिहार 1.6 बीघा27,220 स्क्वायर फीट
हरियाणा 4 बीघा27,225 स्क्वायर फीट
गुजरात 2.5 बीघा17,427 स्क्वायर फीट
मध्यप्रदेश 3.63 बीघा12,000 स्क्वायर फीट
पंजाब 4 बीघा9.070 स्क्वायर फीट
पश्चिम बंगाल 3.025 बीघा14,348 स्क्वायर फीट
हिमाचल प्रदेश 5 बीघा 8,712 स्क्वायर फीट

अन्य देशों में एक बीघे की वैल्यू

नेपाल

एक बीघा = 1.67 एकड़ = 6773 स्क्वायर मीटर 

बांग्लादेश: 

एक एकड़ = 3 बीघा 

फ़िजी: 

एक एकड़ = एक बीघा 

एक बीघा को अन्य इकाइयों में बदलना

एक एकड़ में कितने बीघे होते हैं जानने के साथ – साथ बीघे को अन्य इकाईयों के बदलना भी आना चाहिए। यहाँ पर हम कुछ जरूरी इकाईयों को अन्य इकाइयों में बदलने के बारें में जानेंगे –

 एक हैक्टेयर = 2.47 एकड़  

एक हैक्टेयर = 10000 स्क्वायर मीटर 

एक स्क्वायर किलोमीटर = 247.1 एकड़ 

एक एकड़ = 43560 स्क्वायर फीट

एक एकड़ = 4840 स्क्वायर यार्ड (गज)

एक स्क्वायर मीटर  = 10.7639 स्क्वायर फीट

एक स्क्वायर मीटर = 1.19599 स्क्वायर यार्ड 

एक स्क्वायर यार्ड = 9 स्क्वायर फीट

एक स्क्वायर फीट = 144 स्क्वायर इंच

निष्कर्ष 

भारत के विभिन्न राज्यों के स्थानीय क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल जमीन या खेती की ज़मीन को खरीदने और बेचने के लिए ‘बीघा’ इकाई का अधिकतर उपयोग किया जाता है। प्रत्येक राज्यों में एक एकड़ में कितना बीघा होता है की वैल्यू अलग – अलग होती है इसलिए किसी अन्य राज्य और क्षेत्र में जमीन खरीदने से पहले क्रेता को पता होना चाहिए इस उस क्षेत्र के एक एकड़ में कितना बीघा hote hain. इस लेख में हमने देश के विभिन्न राज्यों में ज़मीन की मापक इकाइयों और वैल्यू के बारें में बात की है। ज़मीन मापने की विभिन्न इकाईयों में एक बीघे की वैल्यू की जानकारी ज़मीन को बेचने या खरीदने के समय लाभकारी हो सकती है। 

प्रश्नोत्तर

एक एकड़ में कितने बीघे होते हैं ?

एक एकड़ में बीघे की वैल्यू सभी राज्यों में अलग – अलग होती है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में एक एकड़ में 1.6 बीघे होते हैं।

एक एकड़ ज़मीन कितना होता है?

एक एकड़ ज़मीन में 4046.86 स्क्वायर मीटर, 43560 स्क्वायर फीट, 4840 स्क्वायर यार्ड होते हैं।

उत्तर प्रदेश में एक एकड़ में कितने बिसवा होते हैं?

बिसवा भी स्थानीय ज़मीन मापने की इकाई है। उत्तरप्रदेश में एक पक्का बीघा में 20 बिसवा और एक कच्चा बीघा में 10 बिसवा होता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में एक पक्के बीघे में 100 बिसवा होते हैं। 

भारत में ज़मीन मापने की इकाईयां कौन – कौन सी हैं?

भारत के अलग – अलग राज्यों में (Bharat Mein Kitne Rajya Hai)और स्थानीय क्षेत्रों में अलग ज़मीन मापने की इकाईयों का उपयोग किया जाता है। भारत के उत्तरी इलाकों में बीघा,एकड़, हैक्टेयर, कनाल, कत्था, गज, बिसवा और मारला दक्षिण क्षेत्रों में गुन्था, सेंट और अंकम जैसी मापक इकाइयों का प्रयोग किया जाता है।

Similar Posts