दुनिया के महंगे देश – Most Expensive Country in the World

टूरिज़्म के क्षेत्र में प्रतिदिन विकास हो रहा है, आज लोग नयी – नयी जगहों पर घूमने के लिए हमेशा इच्छुक रहते हैं। जैसे-जैसे टूरिज़्म बढ़ रहा है और वैसे-वैसे महगाई भी बढ़ रही है। आज प्रत्येक देश टूरिज़्म को बढ़ावा दे रहा है इसके लिए वे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा यात्रियों का बजट भी उनके लिए महत्त्वपूर्ण है, कहीं भी घूमने जाने से पहले वहाँ पर आने वाले खर्चे की गणना अवश्य कर लें। कई ऐसे देश हैं जहां पर कम खर्चे पर घूमा जा सकता है और कहीं बहुत खर्चा भी आ सकता है। इसलिए अपना अगला ट्रैवल डेस्टिनेसन चुनने से Expensive Country in the world के बारें में अवश्य जान लें। 

आइये इसी के साथ Most Expensive Country in the world जानते हैं

1. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)

expensive-country-in-the-world

Most Expensive country in the world – स्विट्ज़रलैंड एक यूरोपियन देश है जो की अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ खूबसूरत झीलों से लेकर, बर्फीले पहाड़, हरे – भरे गाँव देखने को मिलते हैं। स्विट्ज़रलैंड के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Zurich, Lake Geneva, Rhine Falls, Saint Mortiz हैं। स्विट्ज़रलैंड जाने के लिए भारतीय यात्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलोर से फ्लाइट बुक कर सकते हैं। भारतीय यात्री विभिन्न टूरिस्ज्म वैबसाइट से माध्यम से स्विट्ज़रलैंड ट्रिप के लिए पैकेज बुक कर सकते हैं। 

इन वैबसाइट पर पैकेज की कीमतों के बारें में भी पता कर सकते हैं। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 70,000 से 1 लाख (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान) तक आ सकता है। स्विट्ज़रलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्तूबर तक है, इस समय आपको हरियाली देखने को मिल सकती है। यदि आप स्विट्ज़रलैंड बजट में घूमना चाह रहे हैं तो यात्री ऑफ – सीज़न (नवंबर से मार्च) में जा सकते हैं। ट्रिप प्लान करने से पहले जरूरी दस्तावेज़ और खर्चे की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।  

2. नॉर्वे (Norway)

 expensive country

नॉर्वे यूरोपियन Scandinavian देश है, जो की बड़े – बड़े पहाड़, ग्लेशियर और नोर्थेन लाइट्स के लिए जाना जाता हैं। यह देश भी Expensive country in the world  की लिस्ट में शामिल है। नॉर्वे घूमने का सबसे अच्छा समय जून, जुलाई और अगस्त है, ये महीने अन्य महीनों के अपेक्षा गरम रहते हैं।  इसके अलावा यहाँ मई से लेकर अगस्त तक सूरज नहीं डूबता है जिसके कारण यात्री midnight sun का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं ऑफ – सीज़न (सितंबर से मार्च तक) में जब सूरज नहीं उगता है, तब यात्री नोर्थेन लाइट और स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 

नॉर्वे जाने के लिए भारतीय यात्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलोर से फ्लाइट बुक कर सकते हैं। इस ट्रिप के लिए यात्री विभिन्न ट्रैवल वैबसाइट से पैकेज बुक करा सकते हैं। नॉर्वे के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Oslo, The Vigeland park, Bryggen, Geirangerfjord हैं। इसी के साथ क्या आप जानते हैं की प्रत्येक वर्ष नोबल पीस प्राइज़ Oslo, Norway में दिया जाता है। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 80,000 से 1.25 लाख (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान) तक आ सकता है।

3.आइसलैंड  (IcelandExpensive country in the world)

most-expensive-country-in-the-world

आइसलैंड यूरोपियन Nordic island देश है, जिसे अद्भुत लैंडस्केप के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह हॉट स्प्रिंग्स, लावा फील्ड, ग्लैशियर, गीजर देखने को भी मिलेंगे। आइसलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मी का मौसम (जुलाई और अगस्त) है। इसके अलावा यात्री जून माह में भी यहाँ घूमने के लिए आ सकते हैं, इस समय यहाँ 24 घंटे रोशनी देखने को मिल सकती है। यहाँ भी ठंड के मौसम (सितंबर से अप्रैल तक) में नोर्थेन लाइट्स को देखा जा सकता है। लेकिन यह जगह जितनी खूबसूरत है उतनी ही महँगी भी है, टूरिज़्म के लिए भी और यहाँ रहने के लिए भी। यदि आप यहाँ घूमना चाहते हैं तो बजट संबंधित सभी कारकों की गणना अवश्य कर लें।

आइसलैंड के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Blue lagoon, Reykjavik, Gullfoss falls, Akureyri हैं। क्या आप जानते हैं की आइसलैंड के Reynisfjara Black sand beach पर Game of Thrones season 7 की शूटिंग हुई है। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 1 लाख से 1.3 लाख (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान) तक आ सकता है।

4. यूके (UK)

United Kingdom, एक यूरोपियन देश है जो चार constituent देशों से मिल कर बना हुआ है। यूके के constituent देश, इंग्लैंड, वेल्स, नॉर्थ आयरलैंड और स्कॉटलैंड हैं। इंग्लैंड प्रख्यात English playwright और poet William Shakespeare तथा रॉकबैंड The Beatles का जन्मस्थान है। यूके के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Stonehenge, Tower of London, Windsor castle, Hyde park, Alnwick castle हैं। Harry potter मूवी की शूटिंग Alnwick castle के साथ – साथ यूके के विभिन्न – विभिन्न जगहों पर हुई है। Potterheads इन सभी लोकेशन पर घूम सकते हैं।  

United Kingdom घूमने का सबसे अच्छा समय वसंत (आखिरी मार्च से जून तक) और पतझड़ (सितंबर से नवंबर तक) है। यूके जाने के लिए भारतीय यात्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद से फ्लाइट बुक कर सकते हैं। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 1 लाख (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान, लोकल ट्रैवल) तक आ सकता है। ट्रिप प्लान करने से पहले जरूरी दस्तावेज़ और खर्चे की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।  

5. स्वीडन (Sweden)

स्वीडन Scandinavian देश है जिसे खूबसूरत लैंडस्केप, झीलों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। यात्री यह वसंत (मार्च से मई) और पतझड़ (सितंबर से अक्तूबर) के साथ – साथ गर्मी (जून से अगस्त) के मौसम में भी घूमने के लिए आ सकते हैं। यदि यात्री बजट में इस जगह को घूमना चाहते हैं तो वे ऑफ – सीज़न में घूमने जा सकते हैं। टूरिस्ट जो हरियाली और हल्की और चमकदार धूप में इस जगह को घूमना चाहते हैं उनके लिए अप्रैल और मई माह सही हो सकते हैं। 

स्वीडन के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Stockholm, Drottningholm palace, The royal palace, Gothenburg, Stockholm city hall हैं। इसी के साथ क्या आप जानते हैं की प्रत्येक वर्ष नोबल प्राइज़ Stockholm Concert hall, Sweden में दिये जाते हैं। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 1 लाख से 1.25 लाख (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान, लोकल ट्रैवल) तक आ सकता है। स्वीडन जाने के लिए भारतीय यात्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलोर से फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

6. सिंगापुर (Singapore)

most-expensive-country-in-the-world

सिंगापुर एक एशियाई देश है जिसे तकनीक के क्षेत्र में एक विकसित देश के रूप में देखा सकता है। इस देश को smart nation के टाइटल से भी नवाजा जा चुका है। यहाँ तकनीक में विकास के साथ हरियाली और अद्भुत बिल्डिंग आर्किटैक्चर भी देखने को मिलते हैं। सिंगापुर के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Gardens by the Bay, Merlion, Singapore flyer, Singapore Botanic Gardens, Marina Bay sands, Art Science Museum हैं। क्या आप जानते हैं की Singapore Botanic Gardens UNESCO World Heritage Site है। 

वैसे तो टूरिस्ट कभी भी सिंगापुर घूमने जा सकते हैं लेकिन सिंगापुर घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से जून है। यह देश Expensive country in the world की लिस्ट में इसलिए शामिल है क्यूंकी यहाँ खाने – पीने, निवास स्थान और लोकल ट्रैवल में अधिक खर्चा आता है। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 50,000 से 75,000 रुपये (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान, लोकल ट्रैवल) तक आ सकता है।

7. पेरिस, फ़्रांस (Paris – Expensive country in the world)

पेरिस, फ्रांस की राजधानी है जिसे फ़ैशन, प्रसिद्ध स्मारकों, खूबसूरत बिल्डिंग आर्किटैक्चर, संस्कृति और खान – पान जैसी इत्यादि चीजों के लिए जाना जाता है। पेरिस एक ऐसा शहर है जो की अधिकांश लोगों की ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल होगा। पेरिस के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Eiffel tower, Arc de Triomphe, Cathedrale Norte-Dame de Paris, Luxembourg Gardens, Palace of Versailles हैं। क्या आप जानते हैं की Chanel, Louis Vuitton, Christian Dior, Saint Laurent, Givenchy जैसे सभी फ़ैशन ब्रांड पेरिस, फ़्रांस से उत्पन्न हुए हैं। 

पेरिस घूमने का सबसे सही समय अप्रैल से जून और अक्तूबर तथा नवंबर माह हैं। इसके अलावा दिसंबर से जनवरी माह तक ऑफ – सीज़न रहता है। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 1 लाख से 1.5 लाख (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान) तक आ सकता है। पेरिस जाने के लिए भारतीय यात्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलोर से फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

8. जापान (Japan)

Japan

जापान एक द्वीप देश है जो की ईस्ट एशिया में आता है, यह देश एडवांस्ड टेक्नोलोजी, रोबोटिक्स, बायोमेडिकल रिसर्च के लिए जाना जाता है। यह देश अपनी अच्छी सुविधाओं के लिए Expensive country in the world  की लिस्ट में शामिल है। इसके लिए यह देश पहाड़ों, जगलों, हॉट स्प्रिंग्स, चेरी ब्लोसम, खान – पान और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। जापान के कुछ प्रसिद्ध डेस्टिनेसन Mount Fuji, Osaka Castle, Shinjuku Gyoen National Garden हैं। 

जापान घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई (spring) और सितंबर से नवंबर (autumn) है। इस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्चा कम से कम 1.5 लाख (वीजा, फ्लाइट, निवास स्थान) तक आ सकता है। इसके अलावा दिसंबर से फरवरी तक ऑफ – सीज़न होता है जिस समय फ्लाइट के कीमत कम हो सकती है। 

निष्कर्ष 

घूमना, नयी जगहों की खूबसूरती देखना, वहाँ के खान – पान और संस्कृति के बारें में जानना सभी को अच्छा लगता है। आजकल लोगों को नई – नई जगहों पर जाना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ट्रैवलिंग करने के लिए सबसे जरूरी बजट है। इस लेख में हमने सभी Expensive country in the world के बारें में बात की है। इस लेख के माध्यम से टूरिस्ट अपने बजट के अनुसार ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। यदि आप महंगाई संबंधित विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रैवल बजट तैयार करेंगे तो आप इन महँगी जगहों पर भी आसानी से घूम सकेंगे।

किसी भी ट्रिप को प्लान करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज़ (पासपोर्ट, वीजा), लोकल ट्रैवल तथा खान पान में आने वाले खर्चे के बारें में जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें। इसके अलावा यात्री विभिन्न ट्रैवल कंपनी के माध्यम से भी most expensive country in the world के लिए ट्रिप बुक कर सकते हैं। इस ट्रेवल कंपनी के माध्यम से आपको सभी प्रकार की जानकारी मिल सकती है। 

सामान्य प्रश्न 

पूरी दुनिया में सबसे महंगा देश कौन

भारतीय यात्रियों के घूमने के लिए कई महंगे देश हैं जो की इस प्रकार हैं –
स्विट्ज़रलैंड 
नॉर्वे 
आइसलैंड
यूके 
स्वीडन 
सिंगापुर
पेरिस, फ्रांस 
जापान

सबसे महंगा वीजा किस देश का है? 

घूमने के लिए सबसे महंगे देशों (expensive country in the world)की लिस्ट में सबसे महंगा वीजा स्वीडन ( 12,000 रुपए) का है और इसके पश्चात यूके (10000 रुपये) है। ध्यान रहें इन देशों की वीजा की कीमत रुपयों में बढ़ भी सकती है। 

विश्व का सबसे महंगा शहर कौन सा है? 

विश्व का सबसे महंगा शहर New York है तथा इसके पश्चात Hong Kong,  Zurich और Tokyo हैं। 

भारत का सबसे महंगा शहर कौन सा है? 

भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई है और इसके पश्चात हैदराबाद है। 

Also Read About – Tallest Statues in The World

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *